School children Social message : शादी का सीजन चल रहा है। हर तरफ शहनाई और धूमधाम की लहर है। लेकिन इसी से जुड़ी एक तस्वीर लोगों का ध्यान खींचने में कामयाब दिख रही है। क्योंकि यह सबसे यूनिक तस्वीर बताई जा रही है।
सालों से चली आ रही दहेज प्रथा
भारत में सालों से एक प्रथा खूब चल रही है। जिससे दहेज प्रथा के नाम से जाना जाता है। यह जानते हुए भी कि यह गैर कानूनी है। फिर भी लोग इसे बढ़ावा देते हैं। शादियां टूटने की कगार पर आ जाती है। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक तस्वीर खूब शेयर हो रहा है। जिसे देखकर आपका भी दिल खुश हो जाएगा।
बच्चों ने क्रिएटिव अंदाज में दिया सोशल मैसेज
खाली मैदान में कुछ बच्चों ने एक साथ बैठकर क्रिएटिव अंदाज में मैसेज लिखा। यहां लिखा गया कि दहेज लेना पाप है। बच्चों ने इस चार अक्षरों को बनाने के लिए और सोशल मैसेज देने के लिए जो तरीका अपनाया। उसकी जितनी तारीफ की जाए वह बेहद कम है।
कोई लड़का है ट्विटर पर जो बिना दहेज की शादी करने को तैयार हो! 🤔 pic.twitter.com/dFFAgRdJbX
— मोटिवेशनल पंक्तियाँ 𝕏 (@mpanktiya) November 23, 2023
Courtesy: वीडियो को एक्स पर @mpanktiya नाम के शख्स ने पोस्ट किया
यूजर्स का मिला जबरदस्त रिएक्शन
बता दें 24 नवंबर को यह पोस्ट शेयर किया गया था। खबर लिखे जाने तक इसपर 1 लाख से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं। खास बात यह है कि गांव के बच्चों को ऐसा करते देख लोगों को खुशी होती है। क्योंकि शिक्षित ना होने के कारण अक्सर लोग दहेज जैसे प्रथा को सही मानते हैं। पोस्ट पर एक यूज़र ने लिखा कि ‘नौकरी वाली लड़की कभी बेरोजगार लड़के से शादी नहीं करेगी।’ दूसरे यूजर ने लिखा कि ‘मर्द तो बिना दहेज के शादी कर लेगा क्या कोई लड़की बिना जॉब वाले लड़के को अपनाएगी।’
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।