गुलाबी चेरी ब्लॉसम और एनीमे फिल्में जापान की सुंदरता के मात्र दो उदाहरण हैं। देश की खूबसूरती जी कुछ ऐसी है, जो सबसे अनोखी है। यहां के सभी नज़ारे जो किसी भी इंसान को आश्चर्यचकित कर सकते हैं। एक बार जापान में कोई केवल टोक्यो जैसे शहरों की यात्रा करेगा, तो हम दावे से बोल सकते है कि वो कभी भी उस जगह कोई नहीं भूल सकता है। आज के इस खबर में जापान की कुछ अजीब जगहें हैं, जिनके बारें में हम आपको निचे बता रहे है। तो आप खबर को पूरा पढ़े।
केवल पुरुषों के लिए द्वीप
फुकुओका के मुनाकाटा तट पर स्थित ओकिनोशिमा द्वीप में महिलाओं को प्रवेश की अनुमति नहीं है। इस द्वीप तक केवल पुरुषों की ही पहुंच सकता है। वहां भी हर कोई नहीं जा सकता। वहां के वार्षिक उत्सव में केवल 200 पुरुषों को ही भाग लेने की अनुमति है।
माना जाता है कि द्वीप पर आने वाले पुरुषों को अपने कपड़े उतारने चाहिए और शुद्धिकरण समारोह करने के लिए समुद्र में नग्न स्नान करना चाहिए। जिससे माना जाता है कि इससे उनकी आत्मा शुद्ध हो जाती है। जापान के दो सबसे पुराने ऐतिहासिक ग्रंथ, कोजिकी और निहोन शोकी, ओकिनोशिमा का यहाँ उल्लेख करते हैं।
इस द्वीप को स्थानीय मुनाताका जनजाति द्वारा बहुत पवित्र माना जाता है। यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल, यह द्वीप 4थी से 9वीं शताब्दी तक कोरियाई द्वीप और चीन के बीच एक व्यापारिक केंद्र रहा है। इस द्वीप पर शिंटो भगवान की पूजा की जाती है। शिंटो जापानी मूल वाला एक प्राचीन धर्म है।
ऐसा कहा जाता है कि मासिक धर्म की अशुद्धता के कारण महिलाओं को द्वीप पर प्रवेश से मना कर दिया जाता है। दुनिया में ऐसे रहस्य भरी जगह की कमी नहीं है जिसके सामने आने पर कई सारी बातें आ जाती है पर आज की यह खबर आपको कैसी लगी हमें कमेंट बॉक्स में लिखना ना भूले।