बागेश्वर महाराज धीरेंद्र शास्त्री इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए है। लोग उनके चमत्कार की वजह से उनके गुण गा रहे हैं। उनकी बड़ती लोकप्रियता को देखते उन पर सवाल उठाए जा रहै है। उन पर आरोप लग रहे हैं कि वो अंधविश्वास फैला रहे हैं। अंधश्रद्धा उन्मूलन समिति ने उनपर जादू-टोने और अंधविश्वास फैलाने का आरोप लगाया था।
लेकिन बाबा का दावा है कि वो आस्था पर विश्वास रखते हैं। वो सिर्फ लोगों की समस्या का समाधान करते हैं। वैसे तो बागेश्वर वाले बाबा सोशल मीडिया से लोकप्रिय हुए हैं। इसके साथ ही इन दिनों बाबा के परिवार का फोटो भी वायरल हो रहा है। फोटो साझा करने वाले महाराज धीरेंद्र शास्त्री के चचेरे भाइयों का परिवार है। बता दें इन्हीं के पास रहकर महाराज धीरेंद्र शास्त्री ने अपनी स्कूलिंग की थी और जिसके बाद अब ये सब भी पर्चा निकालते हैं।
अंधश्रद्धा उन्मूलन समिति के प्रमुख ने लगाया था आरोप
बता दें उनपर आरोप लगने के बाद देशभर बवाल मचा हुआ था। इसलिए बाबा का विरोध करने वालों के खिलाफ हिंदू संगठनों ने भी अंधश्रद्धा उन्मूलन समिति के प्रमुख श्याम मानव का पुतला दहन किया था। बीते दिनों आरोप को खारिज करने के लिए धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने रायपुर के दिव्य दरबार में श्याम मानव को आमंत्रण दिया था।
बाबा का कहना है कि वो किसी से डरते नहीं है। वो ना कोई चमत्कार करते हैं न कोई जादू उनपर बालाजी का आशिर्वाद है जिसके बाद ही वो लोगों की समस्या का समाधान कर देते हैं।
4 जुलाई 1996 को हुआ था जन्म
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बारे में बात करें तो एक समय में परिवार की आर्थिक स्थिति काफी खराब थी। एक समय ऐसा था जब उनके घर में खाने का अभाव रहता था। एक कच्चा मकान था रहने के लिए, खाने का भी अभाव रहता था। मकान ऐसा था जो बरसात के दिनों में टपकता था। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का जन्म 4 जुलाई 1996 को मध्य प्रदेश के छतरपुर के पास स्थित गड़ागंज ग्राम में हुआ था। इनका पूरा परिवार उसी गड़ागंज में रहता है। जहां पर प्राचीन बागेश्वर धाम का मंदिर स्थित है। इनका पैतृक घर भी यही पर है। उनके दादा पंडित भगवान दास गर्ग (सेतु लाल) भी यहां रहते थे।