दुनिया में सबसे ज्यादा शरारती जानवरों में बंदर और लंगूर की गिनती होती है। ये दोनों ही जानवर अपनी शरारतों से लोगों को परेशान करने का एक मौका नहीं छोड़ते हैं। इंटरनेट पर आए दिन इनके मजेदार वीडियो सामने आते रहते हैं। कभी इनका ममतामयी रूप देखने को मिलता है तो कभी क्रूर, लेकिन कभी-कभी इनकी शरारत लोगों के चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान भी बिखेर जाती है।
ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप लोट-पोट हो जाएंगे। हालांकि इस वीडियो को देखने के बाद आप जब भी बंदर को देखेंगे तो सावधान हो जाएंगे। इस वायरल वीडियो में एक बंदर चुपके से एक शख्स का चश्मा उतारकर ले जाता है। जिसके बाद शख्स बंदर की तरफ अफसोस भरी नजरों से देखने लगता है।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स सीढ़ियों पर चढ़ते हुए ऊपर की तरफ आ रहा है। जिसका एक बंदर पहले से इंतजार कर रहा था। शख्स के पास आते हैं बंदर उसका चश्मा छीन लेता है और दूर जाकर आराम से बैठ जाता है। बंदर के अचानक चश्मा छीनने से वो शख्स एक बार के लिए घबरा जाता है लेकिन दूसरे ही पल उसे समझ नहींआता है कि अब वो क्या करें।
This was so funny pic.twitter.com/Jhtpbqwklg
— Harsh Goenka (@hvgoenka) June 1, 2023
तभी एक महिला ऊपर से बंदर के सामने आती है और अपने बैग से निकालकर बंदर को कुछ खाने को देती है जिसके बाद बंदर एक हाथ से वो ले लेता है। फिर महिला बंदर को एक और चीज देती है और उसे पकड़ने के लिए बंदर चश्मा नीचे रख देता है जिसे महिला बड़ी चालाकी से उठा लेती है। वो महिला चश्मा उस आदमी को वापस कर देती है।
इस वीडियो में सबसे ज्यादा दिलचस्प बात ये है कि बंदर चश्मे को छीनने के बाद उसे पहन भी लेता है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है और अब तक इसे 13 लाख लोग लाइक भी कर चुके हैं और वीडियो पर लोग फनी रिएक्शन भी दे रहे हैं तो कुछ लोग बंदर के साथ अपने कुछ मजेदार किस्से बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, वाह दीदी वाह… गजब कर दिया आपने। एक दूसरे यूजर ने कहा, ये महिला तो अनुभवी निकली।एकदम चाचा चौधरी टाइप दिमाग लगाया है।