पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) सुप्रीमो एवं पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को खारिज करने के लिए उनके (श्री खान) और अन्य षड्यंत्रकारियों पर राजद्रोह का आरोप लगाया और कहा है कि सत्ता की ताकत के बल पर देश के संविधान को रौंद दिया गया है।
श्री शरीफ ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘ देश के सामने अपने अहंकार को प्रदर्शित करने वाले इमरान खान और इस साजिश में शामिल सभी षडयंत्रकारी संविधान के अनुच्छेद-6 के तहत राजद्रोह के दोषी हैं।’’ उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान और उसके संविधान के अपमान को ध्यान में रखा जायेगा।
اقتدار کی ہوس میں ڈوبے ھوۓ جنونی شخص نے آج آئین کو پاؤں تلے روندا۔ اپنی انا کو ملک و قوم پر مقدم رکھنے والے عمران خان اور اس سازش میں ملوث تمام سازشی کردار سنگین غداری کے مجرم ہیں جن پر آرٹیکل 6 کا اطلاق ہوتا ہے۔ پاکستان کے ساتھ زیادتی اور آئین کی بے حرمتی کا حساب لیا جائے گا۔
— Nawaz Sharif (@NawazSharifMNS) April 3, 2022
श्री शरीफ की यह प्रतिक्रिया पूर्व नेशनल एसेंबली के डिप्टी स्पीकर कासिम सूरी द्वारा प्रधानमंत्री के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को खारिज करने और राष्ट्रपति आरिफ अल्वी की ओर से नेशनल एसेंबली को भंग किये जाने के बाद सामने आयी है।