बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह बीते महीने शादी के बंधन में बंधे थे। पहले दोनों की शादी को लोग महज अफवाह समझ रहे थे,लेकिन बाद में दोनों ने शादी करके सभी को हैरान कर दिया। खैर,हाल ही में ये कपल दुबई में हनीमून मनाकर वापस लौटे हैं।
ऐसे में पपराजी ने रोहन को मुंबई में कैमरे में कैद कर लिया है। वहीं रोहन की एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है।
रोहनप्रीत गए सैलून…
दरअसल रोहनप्रीत इस वीडियो में पहले तो कैमरामैन को हाय-हेलो करते दिखे। इसके बाद वो कार से सैलून जाते हुए नजर आए। उनके इस वीडियो पर लोगों ने उन्हें नेहा का पति कहकर ताने मारने शुरू कर दिए। एक यूजर ने कॉमेंट करके लिखा अब पपराजी बोलेंगे वो देखो नेहा का पति। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा इसे सिर्फ नेहा के पति के तौर पर ही जाना जाएगा। इसी तरह के कई और अन्य कॉमेंट्स भी नजर आए।
गौरतबल है नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत नेहू दा व्याह गाने की शूटिंग के दौरान मिले थे। रोहन को नेहा को देखते ही प्यार हो गया था। वहीं नेहा भी रोहनप्रीत सिंह के पोलाइट नेचर से काफी ज्यादा इम्प्रेस हुई। इतना ही नहीं नेहा पति रोहनप्रीत से 7 साल बड़ी हैं।
वहीं दोनों की शादी पिछले महीने 24 अक्टूबर को हुई थी। शादी के बाद ये कपल अपना हनीमून मनाने दुबई पहुंचा था। जहां से इनकी कई सारी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब छाए रहे।