बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा जल्द ही अपने पहले बेबी को जन्म देने वाली हैं। पिछले दिनों अनुष्का अपने क्रिकेटर पति विराट कोहली के साथ दुबई में समय बिता रही थी। लेकिन अब दुबई से वापस आने के बाद एक्टे्रस एक के बाद एक शूट करने में बिजी चल रही हैं। ऐसा हम नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर अुनष्का की वायरल हो रही तस्वीरें सबूत हैं।
जी हां अदाकारा की इंटरनेट पर उनके प्रेग्नेंसी लुकी की कई सारी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। हाल ही में अनुष्का शर्र्मा को शूटिंग के दौरान येलो ड्रेस में स्पॉट किया गया है। वहीं फैंस का कहना है अभिनेत्री ने प्रेग्नेंसी के दौरान भी अपना वजन नहीं बढ़ाया है।
यूजर्स ने दिया ऐसा रिएक्शन
एक यूजर ने लिखा,अनुष्का बिल्कुल भी आठ महीने की प्रेग्नेंट नहीं लग रही हैं। जैसे पहले दिखती थीं,ठीक वैसी ही दिख रही है। इसके अलावा एक अन्य यूजर का कहना था कि अनुष्का शर्मा की स्माइल और उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो बखूबी देखा जा सकता है।
वहीं इससे पहले अनुष्का बीते मंगलवार को भी सेट पर स्पॉट की गई थी। इस दौरान अनुष्का ने व्हाइट शॉर्ट डे्रस के साथ जैकेट पहनी थी। साथ ही उन्होंने फेस पर मास्क पहना हुआ था। इस ड्रेस अनुष्का का बेबी बंप बिल्कुल साफ नजर आ रहा था।
नन्हे मेहमान को लेकर बेहद उत्साहित हैं विराट
बता दें जब कुछ दिनों पहले विराट से पूछा गया कि जनवरी में आपके घर नया मेहमान आने वाला है तो आपको कैसा लग रहा है। इस पर विराट ने कहा जब से उन्हें इस बारे में मालूम हुआ है तभी से उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है। कप्तान कोहली ने कहा यह अविश्वसनीय अहसास है। हम कैसा महसूस कर रहे हैं। इसको शब्दों में बता पाना बहुत मुश्किल है।
अनुष्का शर्मा की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो उन्हें आखिरी बार फिल्म जीरो में देखा गया था। फिल्म में अनुष्का के अलावा शाहरुख खान और कैटरीना कैफ भी लीड रोल में थे।
लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। वहीं इस फिल्म के बाद से अनुष्का ने कोई और फिल्म साइन नहीं की। हालांकि खबर है कि बेबी होने के बाद एक्टे्रस नए प्रोजेक्ट्स साइन करना शुरू कर देंगी।