गणपति बप्पा का बहुप्रतीक्षित त्योहार Ganesh Chaturthi 2019 आज से शुरू हो गया है और आम इंसान से लेकर सेलिब्रिटीज तक इस पर्व के रंग में रंग गए है। 10 दिन तक चलने वाला यह त्योहार को मुंबई में बेहद खास तरीके से मनाया जाता है और हर साल की तरह लोकप्रिय बॉलीवुड सेलेब्स अपने गणपति मूर्ति घर में ‘गणपति बप्पा मोरया’ का जोर-शोर से स्वागत करते हैं। इस बार कई बॉलीवुड सितारों ने बप्पा का पाने घर में स्वागत किया।
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने कुछ इस तरह बाप्पा का स्वागत किया ।
संजय दत्त के बेटे शाहरन को उनके घर पर बप्पा का स्वागत करते हुए आरती करते देखा गया।
सोनू सूद भी कल रात बप्पा को घर ले आए और परिवार के साथ उनकी भी तस्वीरें सामने आयी है ।
सलमान खान और उनका परिवार पूरी श्रद्धा के साथ त्योहार मनाते हैं और यह साल अलग नहीं है। सलमान खान की बहन अर्पिता ने मुंबई में अपने घर पर गणपति का स्वागत किया।
विवेक ओबेरॉय ने बाप्पा की मूर्ति घर लाते हुए फोटो खिंचवाई।
अपने घर पर भगवान गणेश की मूर्ति का स्वागत करने के लिए, इस वर्ष भी अभिनेता जीतेंद्र ने पूरा जोश दिखाया । उन्होंने अपने अभिनेता बेटे तुषार कपूर के साथ मुंबई में अपने जुहू निवास पर गणेश पूजा की।
सोनाली बेंद्रे भी इस साल शुभ त्योहार मना रही हैं। उसने अपने घर पर भगवान गणेश आरती की तस्वीरें शेयर कीं और इस अवसर पर सभी को शुभकामना देते हुए एक पोस्ट लिखी। उसने लिखा, “मैं इस साल वापस आकर बहुत खुश हूं, स्वस्थ और मजबूत हूं, अपने परिवार के साथ त्यौहार को मना रही हूं।”
नेहा कक्कड़ भी इस साल बप्पा को घर ले आईं और नेहड़ ख़ुशी से इस पर्व का स्वागत किया।
सुनील शेट्टी ने इस भगवान गणेश को घर नहीं ला पाए पर उन्होंने कल रात मुंबई के एक पंडाल में बाप्पा का स्वागत किया और काफी ख़ुशी जतायी। सभी को Ganesh Chaturthi 2019 की बहुत-बहुत शुभकामनाएँ!