बॉलीवुड जगत में किस स्टार को कब प्यार हो जाए इस बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। यदि हम बात करें Alia Bhatt की तो आप सभी जानते हैं कि इस समय आलिया भट्ट रणबीर कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों का ये रिश्ता सिर्फ गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड तक ही सीमित नहीं है बल्कि दोनों की शादी के भी कयास लगाए जा रहे हैं। तो आइए आपको बतातें हैं कि रणबीर कपूर से पहले आलिया किन लड़को को दे चुकीं हैं अपना दिल।
6.रणबीर कपूर – आलिया भट्ट
Alia Bhatt ने एक इंटरव्यू में कहा कि उनके ड्रीम बॉय रणबीर कपूर उनका हमेशा से ही क्रश रहें हैं। बता दें कि आलिया और रणबीर कपूर रिलेशन में हैं लेकिन दोनों अब शादी की फिराक में हैं इनके रिश्ते की हामी अब इनके घरवालो ने भी भर दी है। जल्द ही फिल्म ब्रहास्त्र में दोनों दिखाई देगें।
5.आलिया भट्ट – कविन मित्तल
जाने-माने बिजनेस मैन सुनील मित्तल के बेटे हैं कविन मित्तल। कुछ वक्त पहले खबरें आई थी कि Alia Bhattऔर कविन एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। आलिया और कविन की मुलकात सेमिनार में हुई थी। जिसके बाद से यह दोनों एक-दूसरे को काफी वक्त तक डेट कर रहे थे लेकिन फिर अचानक से दोनों दूर हो गए।
4.आलिया भट्ट – सिद्धार्थ मल्होत्रा
सिद्दार्थ मल्होत्रा से Alia Bhattका ये रिश्ता काफी समय तक चला काफी समय तक दोनो ने एक दूसरे के साथ ये रिश्ता निभाया लेकिन कुछ निजी समस्याओं के कारण दोनो ने अपने रिश्ते को खत्म कर लिया।दोनो ने साथ में कई फिल्मो में काम किया है।
3.आलिया भट्ट – वरुण धवन
Alia Bhatt और वरुण धवन का लव अफेयर की चर्चा तो हुई लेकिन इन दोनों के बीच की केमिस्ट्री पर्दे पर भी दिखाई देती थी। वहीं लोगों ने इन दोनों की जोड़ी को काफी पसंद भी किया लेकिन इनका रिश्ता लंबे समय तक चल नहीं सका।
2.आलिया भट्ट -अली ददारकर
Alia Bhatt का दूसरा प्यार अली ददारकर को शायद ही आप जानते हो। अली ददारकर आलिया भट्ट के क्लासमेट थे। दोनों ने 8th क्लास तक एक साथ पढाई की थी। यह दोनों काफी अच्छे दोस्त थे।
1.आलिया भट्ट – रमेश दुबे
बॉलीवुड अभिनेत्री Alia Bhatt का पहला बॉयफ्रेंड उनका क्लासमेट रमेश दुबे था इसके बारे में कोई खास जानकारी नहीं है लेकिन एक ही क्लास में होने की वजह से आलिया की रमेश से अच्छी बनने लगी थी। दोनों ने 6th क्लास तक एक साथ पढ़ाई की थी।