भारतीय टेवीविजन में अभी तक बहुत से सीरियल आए हैं इनमें कई तो ऐसे है जो बहुत लोगों का याद भी नहीं होंगे आज के समय में लेकिन भारतीय टेलीविजन के इतिहास में कई ऐसे घ्रावाहिक है जिन्होंने भारत के लोगों पर अपनी बहुत गहरी छाप छोड़ दी है और जिसको चाह कर भी नहीं भुलाया जा सकता है।
रामायण और महाभारत ऐसी सीरियल है जिन्हें भारत के सभी लोग जानते हैं और देखना भी पसंद किया करते थे। और कई लोगों के मन में तो आज भी यह सोच बनी रहती है कि काश आज भी वहीं सीरियल देख पाएं। साल 1998 में आए महाभारत सीरियलने सभी दर्शको के मन में एक गहरी छाप छोड़ दी है।
महाभारत एक ऐसा धारावाहिक था जिसके हर किरदार ने लोगों के दिल में अपना स्थान बनाया। उन्ही में से एक किरदार था श्रीकृष्ण का महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण का ये किरदार निभा रहे नीतीश भारद्वाज थे। उस वक्त यह सुनने में आता था कि श्रीकृष्ण का किरदार निभाने वाले नीतीश भारद्वाज को सच का भगवान समझकर लोग उनके पैर छूने के लिए लम्बी-लम्बी लाइनें लगा देते थे।
श्रीकृष्ण का यह किरदार अब तक बहुत से लोग निभा चुके हैं लेकिन नीतीश भारद्वाज लेकिन इन किरदारों में से जो सबसे ज्यादा मशहूर हुए वो सिर्फ और सिर्फ नीतीश भारद्वाज ही थे।
जो दर्शको के दिल में आज भी बसंते हैं। नीतीश भरद्वाज का जन्म 2जून 1963 को हुआ था। जानकारी के लिए बता दें श्रीकृष्ण यनि नीतीश भारद्वाज लोकसभा के सदस्य भी रह चुकें हैं। नीतीश भारद्वाज आखिरी बार ह्तिक रोशन की फिल्म मोहनजोदरों में नजर आए थे।