सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी को लेकर लम्बे समय ऐसी खबरे सामने आ रही है कि दोनों रिलेशनशिप में है। दोनों को अक्सर साथ में देखना जाता है। इनकी जोड़ी फैंस को ऑनस्क्रीन के साथ ऑफस्क्रीन भी बेहद पसंद है। जबसे ये दोनों शेरशाह में साथ नज़र आये है, तभी से ये कपल बॉलीवुड की पॉपुलर जोड़ी की लिस्ट में शुमार हो गया है।
हालांकि कुछ दिनों पहले खबर आई कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है जिससे फैंस निराश हो गए थे। लेकिन फिर कियारा आडवाणी की फिल्म भूल भुलैया 2 की स्क्रीनिंग के दौरान सिद्धार्थ आए थे जिसके बाद ब्रेकअप की खबरें बंद हो गईं। अब दोनों को लेकर एक खबर आई है। रिपोर्ट्स के मुताबित जब दोनों के ब्रेकअप की खबरें आई थीं तब एक शख्स ने दोनों के बीच की दरार को कम किया।
मतलब अगर वो शख्स न होता तो इनके बीच जो ये खूबसूरत रिश्ता है वो भी टूट चूका होता। तो हम आपको ये बताने जा रहे हैं कि आखिर सिद्धार्थ और कियारा की सुलह किसने कराई? वो कौन था जो दोनों के लिए लव गुरु बनकर आया? रिपोर्ट्स के मुताबिक वह शख्स और कोई नहीं बल्कि करण जौहर हैं। करण जौहर जो दोनों के क्लोज हैं वो इस खबर से खुश नहीं थे और उन्होंने दोनों के बीच सब ठीक करने का सोचा। सिद्धार्थ और कियारा एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं इसलिए दोनों ने रिश्ते को एक और मौका दिया।
अब दोनों का बॉन्ड बेहद स्ट्रॉन्ग हो गया है। फिलहाल कपल अपनी-अपनी प्रोफेशनल लाइफ में बिजी हैं, लेकिन कुछ समय बाद दोनों ब्रेक लेंगे और फिर दोनों वेकेशन पर जाएंगे। लास्ट सिद्धार्थ और कियारा, करण जौहर के 50वे बर्थडे पर मिले थे।
वैसे बता दें कि कियारा और सिद्धार्थ काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि अभी दोनों ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशयल नहीं किया है। लेकिन दोनों लंच, डिनर डेट पर जब जाते हैं तो उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर छा जाती हैं।