बॉलीवुड में इन दिनों कई नए-नवेले कपल बने हैं। जिनमे एक नाम बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर का भी हैं। दरअसल कल पुरे देश में वैलेंटाइन की धून देखने को मिली थी। ऐसे में बॉलीवुड सितारे भी अपने-अपने पार्टनर के साथ वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करते हुए देखे गए हैं। इन्ही कपल की लिस्ट में बिपाशा और करण का नाम भी शामिल हैं। लेकिन अपने पहले वैलेंटाइन डेट पर ना जाने क्यों बिपाशा को किस बात का गिल्ट सताता हुआ भी नजर आ रहा हैं।
दरअसल बिपाशा बसु और उनके पति-एक्टर करण सिंह ग्रोवर वैलेंटाइन के दिन मुंबई में स्पॉट किए गए। ये पहला मौका है जब कपल अपनी नन्ही सी जान देवी को घर पर छोड़कर बाहर निकला था। हालांकि न्यू मॉम बिपाशा को हबी करण के साथ डेट नाइट पर भी बेटी की याद सताती रही। इस दौरान एक्ट्रेस जल्द से जल्द देवी के पास पहुंचने के लिए उतावली दिखीं।
इस दौरान बिपाशा शॉर्ट ब्लैक एंड व्हाइट में काफी गॉर्जियस लग रही हैं। वहीं करण ऑल ब्लैक लुक में हैंडसम लग रहे थे। वही बिपाशा से जब पैपराजी ने पूछा की बेटी कैसी हैं, इस पर एक्ट्रेस ने कहा, यह पहली बार है जब बेटी को घर छोड़कर आई हूं और इसके लिए काफी गिल्टी भी फील हो रहा है।
साथ ही एक्ट्रेस ने कहा, ‘ना चाहते हुए भी उसे छोड़ के आना पड़ा। बहुत गिल्ट हो रहा है फर्स्ट टाइम निकली हूं। वैलेंटाइन्स डे के लिए सब बोले-जाना चाहिए, थोड़ा एक दूसरे के लिए भी वक्त निकालो’।
बता दें बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर शादी के 6 साल बाद पेरेंट्स बने हैं। इस कपल ने 12 नवंबर 2022 में बेटी देवी का स्वागत किया। एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी में काफी कॉम्प्लिकेशन भी हुए थे, जिसका खुलासा उन्होंने खुद किया था।
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने 30 अप्रैल 2016 में शादी की थी। दोनों की पहली मुलाकात अलोन मूवी सेट पर हुई थी।