बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक खास पहचान बना लेने वाली देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर छायी हुई हैं। वैसे प्रियंका केवल अपनी फिल्मों के लिए ही नहीं बल्कि अपने शानदार फैशन सेंस को लेकर भी अक्सर सुर्खियां बटरोटी रहती हैं और ऐसे में कभी अभिनेत्री अपने देसी अंदाज से महफिल लूट लेती है तो कभी उन्हें अपने अतरंगी कपड़ों की वजह से ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ जाता है।
यूं तो प्रियंका अपने फैशन के लिए मशहूर हैं और इस बार भी ऐसा ही कुछ हुआ जब देसी गर्ल अपने न्यू आउटफिट को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं जिसमें उन्होंने हिंदू देवी काली की प्रिंट वाली जैकेट पहनी है। प्रियंका चोपड़ा की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है। साथ ही उनकी इस तस्वीर पर फैंस जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं।
इस दौरान प्रियंका एक जैकेट पहने नजर आ रही हैं। साथ ही इस जैकेट पर मां काली की तस्वीर नजर आ रही हैं,उन्होंने अपने रेड आउटफिट के साथ स्टॉकिंग और पंप हील्स कैरी किए हैं। अब एक्ट्रेस की इस ड्रेस की तारीफ लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं,लेकिन खास बात जैकेट पर बनी मां काली की तस्वीर भी हर किसी का ध्यान अपनी और आकर्षित कर रही है।
वैसे तो प्रियंका के चाहने वाले उन्हें हर एक ड्रेस में देखना पसंद करते है, लेकिन इस बार एक्ट्रेस का वेस्टर्डन आउटफिट में भारतीय टच देना फैंस को काफी लुभा रहा है। इसे लेकर प्रियंका की काफी तारीफ हुई और फैंस ने उन्हें काली का भक्त बताया।
इस नई तस्वीर में प्रियंका अपने पति निक जोनस का हाथ पकड़े दिखाई दे रही हैं। वैसे प्रियंका का यह लुक देख ऐसा लगता है भले ही प्रियंका चोपड़ा विदेश में रह रही हों,परन्तु वह अपने देश को नहीं भूली हैं ये बात अक्सर उनकी तस्वीरों में दिख जाती है। यही वजह है कि फैंस उनकी तस्वीरों को और भी ज्यादा पसंद करते हैं।
प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही अमेजन प्राइम शो ‘सिटाडेल’ में नजर आने वाली हैं। इसमें वे रिचर्ड मैडन के साथ नजर आने वाली हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस हॉलीवुड मूवी टेक्स्ट फॉर यू में काम कर रही हैं।