‘स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर1’ से बोलीवड डेब्यू करने वाले दो स्टूडेंट आलिया भट्ट और वरुण धवन हाल ही में एक साथ नजर आए। इन दोनों को साथ देखने का मौका दरअसल, जी सिने अवॉर्ड्स 2023 के प्री इवेंट में मिला। जिसमें दोनों अभिनेता ने शानदार तरीके से अपनी शिरकत दी। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एक्ट्रेस आलिया भट्ट काफी फ्रेश और ग्लोइंग नजर आईं उनके फेस पर मम्मा ग्लो बखूबी रूप से दिखाई पड़ रहा था। वहीं, एक्टर वरुण धवन भी जबर्दस्त लुक में नजर आए। इवेंट के दौरान दोनों अभिनेता आलिया और वरुण धवन ने कई दिलचस्प सवालों के जवाब दिए। साथ ही इस दौरान दोनों सितारों ने एक-दूसरे की दिल खोलकर तारीफे की। इतना ही नहीं बल्कि अवॉर्ड्स के महत्व पर भी बात की।
इवेंट में पूछे गए सवाल
जहा दोनों सितारे इवेंट का दिल खोलकर लुफ्त उठा रहे थे वही इवेंट के दौरान आलिया भट्ट से एक सवाल भी पूछा गया, कि आप जब आलिया और वरुण बॉलीवुड इंडस्ट्री का हिस्सा बने हैं, तब से कई बार आपको सम्मानित किया जा चुका है। इंडस्ट्री के जरिए इतना कुछ आपको मिल चुका है, ऐसे में एक अवॉर्ड मिलना कितना महत्वपूर्ण होता है? इस पर एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने कहा, ‘अवॉर्ड एक सेलिब्रेशन है। सबसे पहले तो साफ कर दूं कि हमारे लिए सबसे बड़ा अवॉर्ड दर्शकों का प्यार है। इससे हमें भावनात्मक संतुष्टि मिलती है।’ इसके आगे आलिया ने कहा, ‘जी सिने भी एंटरटेनमेंट अवॉर्ड शो होता है। हम टीवी पर नजर आते हैं। लोग परिवार के साथ देखते हैं। उनका मनोरंजन होता है और सबसे बड़ी बात कोई भी अवॉर्ड हार्ड वर्क के लिए एक तारीफ है।’
वहीं दूसरी ओर वरुण धवन ने अवॉर्ड के महत्व पर अपनी प्रतिक्रिया रखते हुए कहा की, ‘अवॉर्ड शो लोगों का मनोरंजन करने के लिए होता है। हम सभी साथ में आते हैं। हम यही चाहते हैं कि लोग हमें प्यार दें हम उन्हें दें। अवॉर्ड शो भी इसका एक माध्यम बनते हैं।’ इस दौरान आलिया ने कहा कि वह काफी इमोशनल हैं। इस दौरान वरुण धवन ने कहा, दरअसल इंडस्ट्री में तीन लोग सबसे ज्यादा इमोशनल हैं। ये तीनों हैं- करण जौहर, आलिया भट्ट और रणवीर सिंह। तीनों की फिल्म आने वाली है-‘ रॉकी एंड रानी की प्रेम कहानी’।
इवेंट के दौरान एक्टर वरुण धवन से एक सवाल और पूछा गया कि आप कब फैमिली प्लानिंग करने वाले हैं? जिस सवाल पर पहले तो वरुण धवन इसे टालते नजर आए। लेकिन फिर उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘मैं इस बारे में अपनी बीवी से बात करता हूं।’ बातचीत के दौरान वरुण आलिया से पूछा गया कि आप दोनों ने अपनी एक्टिंग जर्नी साथ शुरू की। ऐसे में आप एक-दूसरे को किस तरह देखते हैं? इस पर वरुण बड़ी सरलता से कहते हैं, ‘आलिया सभी के लिए प्रेरणा हैं। वह अपने करियर में जो चाहती हैं, उसे लेकर बेहद क्लियर रहती हैं। मुझे उन पर हमेशा गर्व होता है।’ वहीं दूसरी ओर आलिया ने वरुण की तारीफ करते हुए कहा, ‘वरुण काफी सपोर्टिव हैं। जब भी हमारी फिल्में आती हैं, हम एक-दूसरे से बातें करते हैं। सपोर्ट करते हैं। साथ खड़े रहते हैं।’ अब अगर बात जी सिने अवॉर्ड्स 2023 कि, की जाये तो यह अवॉर्ड जी सिनेमा, जी टीवी पर प्रसारित होंगे। इसके अलावा जी5 पर भी अवॉर्ड्स को देखा जा सकेगा।