बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर इंडस्ट्री की सेक्सिएस्ट मॉम मलाइका अरोड़ा के साथ रोमांटिक रिश्ते में हैं, यह बात अब किसी से छुपी नहीं रह गई है। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर कई बार सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस को इस बात की जानकारी दे चुके हैं कि दोनों खुशनुमा रिश्ता शेयर करते हैं। नए साल के मौके पर भी मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अर्जुन कपूर के साथ एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की।
मलाइका और अर्जुन की इस फोटो पर करीना कपूर खान ने भी कमेंट किया है। मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ जो फोटो शेयर की है, उसमें दोनों साथ में बैठे कैमरे की तरफ पोज देते दिख रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए मलाइका ने कैप्शन में लिखा है- ‘एक नई सुबह, एक नया दिन, ये एक नया साल है।’ मलाइका और अर्जुन की इस फोटो पर करीना कपूर खान ने कमेंट करते हुए लिखा है- ‘मेरे दो फेवरेट्स, आज मेन्यू में क्या है?’ करीना कपूर के अलावा संजय कपूर और महीप कपूर ने भी अर्जुन और मलाइका की इस फोटो पर कमेंट किया है।
आपको बता दें कि करीना कपूर खान और मलाइका अरोड़ा सालों से अच्छी दोस्त हैं और दोनों एक-दूसरे के सभी सीक्रेट जानती हैं। मलाइका अरोड़ा ने जब अरबाज खान से तलाक लेने का फैसला किया और जिंदगी को अपने अंदाज से जीने के लिए आगे बढ़ीं तब करीना कपूर खान उनके साथ थीं। यही कारण है कि इन दोनों की दोस्ती की मिसालें बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में दी जाती हैं।