टीवी की मशहूर एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या इन दिनों खूब चर्चा में बनी हुई है। वैसे तो उनका शो कुंडली भाग्य TRP में छाया रहता है। जिसमे वो प्रीता की रोल प्ले कर रही हैं। इस शो ने उन्हें घर-घर मशहूर किया। लेकिन इस बार उनका लाइमलाइट में आने का कारण कुछ और है। आपको बता दे, श्रद्धा आर्या कई बार ऑन-स्क्रीन दुल्हन के लिबास में नजर आ चुकी हैं, लेकिन अब फैंस की पसंदीदा प्रीता उर्फ श्रद्धा आर्या जल्द ही असल जिंदगी में भी दुल्हन बनने जा रही हैं।
रिपोर्ट्स की माने तो टीवी की ये खूबसूरत अदाकारा जल्द ही सात-फेरे लेंगी। श्रद्धा आर्या की शादी की तैयारियां दिल्ली में चल रही हैं और वो 16 नवम्बर 2021 को शादी के बंधन में बंध जाएंगी। श्रद्धा टेलीविजन की उन एक्ट्रेसेस में शुमार हैं, जो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कम ही चर्चा में आती हैं। श्रद्धा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं, लेकिन वो अपनी पर्सनल लाइफ को मीडिया की सुर्खियों से बिल्कुल अलग रखती हैं।
आपको बता दे, श्रद्धा आर्या के मंगेतर की ज्यादा डिटेल्स तो अब तक सामने नहीं आई है, लेकिन रिपोर्ट्स की माने तो एक्ट्रेस के होने वाले पति एक्टिंग की दुनिया से नहीं हैं। श्रद्धा आर्या के मंगेतर का नाम राहुल है, जो एक नेवी ऑफिसर है। हालांकि श्रद्धा का नाम कभी किसी एक्टर से नहीं जुड़ा, लेकिन राहुल से पहले भी श्रद्धा की सगाई हुई थी जो टूट गई थी।
श्रद्धा आर्या ने साल 2015 में एनआरआई जयंत से सगाई की थी, लेकिन दोनों शादी के बंधन में बंधते इससे पहले ही दोनों का रिश्ता खत्म हो गया। इन-दोनों की सगाई टूटने की वजह दोनों के बीच का तालमेल बताया गया। इसके बाद श्रद्धा ने एक एंटरप्रेनर और पेशे से वकील आलम सिंह को डेट किया। इन-दोनों का रिश्ता जग जाहिर था। श्रद्धा आर्या और आलम का रिश्ता तब सामने आया जब इन-दोनों ने साथ में डांस रिएलिटी शो नच बलिए 9 में हिस्सा लिया। इनकी लव स्टोरी काफी अच्छी थी और लोगों को पसंद भी आ रही थी, लेकिन नच बलिए के सीजन खत्म होने के साथ इन-दोनों का रिश्ता भी खत्म हो गया।