बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक धूम मचाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भले ही विदेशी बाबू निक जोनस से शादी की हो पर अब भी अपने ससुराल में ये सभी भारतीय त्यौहार देसी अंदाज में मनाती है। होली का त्यौहार आ रहा है और प्रियंका ने इस रंगों के त्यौहार को शानदार तरीके से सेलिब्रेट किया।
शादी के बाद प्रियंका की शादी के बाद ये पहली होली है। बता दें, दोनों इन दिनों भारत आये हुए है और बीती शाम दोनों अम्बानी परिवार द्वारा आयोजित होली की पार्टी में शामिल हुए। अब इन दोनों की होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
अम्बानी परिवार की होली पार्टी में प्रियंका और निक के अलावा कई अन्य बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी शामिल हुई और सबने जमकर मस्ती की। निक भी अपनी पहली होली को सेलिब्रेट करने के बाद बेहद खुश नजर आये।
निक जोनस ने होली खेलने के बाद कुछ तस्वीरें अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की , जो उनके फैंस को खूब पसंद आ रही है। निक ने अपनी तस्वीरों के कैप्शन में लिखा, ‘मेरी पहली होली। बहुत मजा आया मेरे दूसरे घर इंडिया में होली सेलिब्रेट करके।’
इस होली पार्टी में प्रियंका चोपड़ा व्हाइट कलर का सूट पहने नजर आयी ,वहीं निक इस पार्टी में व्हाइट कलर का कुर्ता पजामा पहनकर शामिल हुए। बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ ने भी प्रियंका और निक जोनस के साथ जमकर होली खेली।
होली पार्टी के दौरान निक ने फ़िल्मी सितारों के बीच वीडियो बनाते हुए भी नजर , रंग में भीगे हुए निक के चेहरे पर होली पार्टी की ख़ुशी साफ़ देखी जा सकती है।