दुनिया के मशहूर कपल्स लिस्ट में शुमार प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अकसर किसी न किसी वजह से चर्चा में छाए रहते हैं साथ ही फैन्स भी इस कपल को खूब प्यार करते हैं। वैसे बीते दो दिन पहले यानि 18 जुलाई को प्रियंका ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया है और इस खास मौके पर पति निक जोनस ने उनके लिए एक बेहद प्यारा सा पोस्ट भी शेयर किया था। अब बर्थडे के महज 2 दिन बाद ही प्रियंका चोपड़ा का एक और खास दिन आ गया है।
20 जुलाई है बेहद खास दिन
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा के लिए आज का दिन यानी 20 जुलाई बेहद खास है,जी हां क्योंकि इसी दिन निक जोनस ने प्रियंका को शादी के लिए प्रपोज किया था। वैसे एक्ट्रेस आज भी उसी दिन को बहुत मिस करती है। बेशक इस बात को 2 साल ही क्यों न बीत गए हो,लेकिन प्रियंका आज अपनी दूसरी मैरिज प्रपोजल एनिवर्सरी मना रही हैं और उन्होंने निक के लिए एक प्यारा मैसेज पोस्ट किया है जिसमें एक फोटो भी है और निक प्रियंका को किस कर रहे हैं।
यहां देखें प्रियंका का पोस्ट
अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में प्रियंका ने लिखा,मेरे जीवन की सबसे बड़ी खुशी के लिए। 2 साल पहले इस दिन तुमने मुझसे शादी करने के लिए कहा था। मैं तब हैरान रह गई थी, लेकिन मैं उसके बाद से हर रोज हर वक्त हां कहती हूं। इस वक्त में आपने इस वीकेंड को इतना अविश्वसनीय रूप से यादगार बना दिया। हर समय मेरे बारे में सोचने के लिए धन्यवाद। मैं दुनिया की सबसे भाग्यशाली लड़की हूं,आई लव यू निक।
लव लाइफ के अलावा प्रियंका चोपड़ा की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म द स्काई इज पिंक में दिखाई दी थीं। देसीगर्ल के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो अब वो आगे व्हाइट टाइगर नाम की नोवल पर बन रही फिल्म में नजर आएंगी और फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव नजर आने वाले हैं।
दरअसल कोरोना महामारी के चलते बाकि सभी चीजों की तरह बॉलीवुड इंडस्ट्री पर तालाबंदी की हुई थी जिसके चलते सभी फिल्मों की शूटिंग बंद थी। अब इस फिल्म की शूटिंग दोबारा कब शुरू होगी फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।