पेट्रोल-डीजल के दाम शुक्रवार को लगातार 15वें दिन स्थिर रहे। देश की सबसे बड़ तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का दाम 90.40 रूपए जबकि डीजल का दाम 80.73 रूपए प्रति लीटर है। वहीं मुंबई में पेट्रोल की कीमत 96.83 रूपए व डीजल की कीमत 87.81 रूपए प्रति लीटर है।
दो हफ्ते पहले पेट्रोल और डीजल 14 पैसे व 16 पैसे सस्ता हुआ था। इसी तरह कोलकाता में पेट्रोल का दाम 90.62 रूपए प्रति लीटर जबकि डीजल का दाम 83.61 रूपए जबकि चेन्नई में पेट्रोल 92.43 रूपए और डीजल की कीमत 85.75 रूपए प्रति लीटर है।
बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।