Gold Chand Bali Design: लेटेस्ट गोल्ड प्लेटेड चांदबाली से बढ़ाएं चेहरे का नूर, 5- 7 ग्राम में मिल जायेगा ग्लैम लुक

Gold Chand Bali Design( Source: Social Media)

Gold Chand Bali Design: आजकल फैशन के गलियारे में बहुत से ट्रेंड्स काफी वायरल हो रहे हैं। इनमें से एक है गोल्ड प्लेटेड चांदबाली इयररिंग्स। अगर आप कम बजट में रॉयल और ट्रेडिशनल लुक पाना चाहती हैं तो गोल्ड प्लेटेड चांदबाली इयररिंग्स एक परफेक्ट चॉइस हैं। बदलते फैशन ट्रेंड के साथ अब चांदबाली के नए और स्टाइलिश डिजाइंस मार्केट में खूब पसंद किए जा रहे हैं। ये इयररिंग्स चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के साथ ही हर आउटफिट के साथ आसानी से मैच भी हो जाते हैं।

Gold Chand Bali Design: लेटेस्ट गोल्ड प्लेटेड चांदबाली से बढ़ाएं चेहरे का नूर

1. Classic Mughal Gold Chandbali

Gold Chand Bali Design
Gold Chand Bali Design( Source: Social Media)

मुगल चांदबाली डिजाइन सबसे पुरानी और रॉयल है। इसमें सोने पर बारीक नक्काशी की जाती है। इसमें छोटे-छोटे मोतियों या कुंदन का काम देखने को मिलता है। यह ट्रेडिशनल सिल्क साड़ियों और हैवी लहंगों के साथ बेहद ही खूबसूरत लगती है। आप इन्हें अनारकली सूट के साथ भी वियर कर सकती हैं।

2. Temple Design Gold Chandbali

Gold Chand Bali Design( Source: Social Media)
Gold Chand Bali Design( Source: Social Media)
साउथ इंडियन आर्ट से इंस्पायर्ड इन चांदबालियों में देवी-देवताओं, मोर और कमल जैसी डिजाइन्स देखने को मिलते हैं। ट्रेडिशनल आउटफिट्स के साथ यह बहुत शानदार दिखती हैं। आप इन्हें शादी-व्याह या किसी पारंपरिक कार्यक्रमों के लिए स्टाइल कर सकती हैं।

3. Kundan Meenakari Gold Chandbali

Gold Chand Bali Design( Source: Social Media)
Gold Chand Bali Design( Source: Social Media)

अगर आप गोल्ड के साथ रंगों और कुंदन का कॉम्बिनेशन चाहती हैं, तो मीनाकारी चांदबालियां सबसे बेस्ट हैं। इसमें गोल्ड साथ लाल, हरे या नीले रंग का काम होता है। कुंदन का काम इसे चमकदार और हैवी लुक देता है। यह ब्राइडल लुक के लिए सबसे बेहतरीन ऑप्शन है।

4. Lightweight Gold Chandbali

Gold Chand Bali Design( Source: Social Media)
Gold Chand Bali Design( Source: Social Media)
आजकल वर्किंग विमेन और यंग जनरेशन के बीच लाइटवेट चांदबालियां काफी पसंद की जा रही हैं। इनकी डिजाइन सॉफ्ट होती है, ताकि इन्हें  इंडो-वेस्टर्न ड्रेस के साथ आसानी से पहना जा सके। यह कॉलेज गोइंग लड़कियों के डेली वियर के हिसाब से एकदम बेस्ट होती हैं।

5. Multi-layered Gold Chandbali

Gold Chand Bali Design( Source: Social Media)
Gold Chand Bali Design( Source: Social Media)
इस डिजाइन में चांद जैसी दो से तीन लेयर्स होती हैं। यह आपके कान को यूनिक और लग्जरी लुक देंगी। इन्हें पहनने के बाद आपको गले में भारी भरकम हार पहनने की जरूरत भी नहीं होगी। यह हैवी साड़ियों या सूट के साथ बहुत प्यारे दिखते हैं। गोल्ड का होने के कारण यह देखने में रिच भी लगते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।