सिर्फ Oxygen ही नहीं, Physical और मेंटल हेल्थ के लिए भी वरदान से कम नहीं है पेड़-पौधे! Earth Day 2026 पर जानें क्यों जरूरी है हरियाली

Benefits of Trees for Health

Benefits of Trees for Health: पेड़ पौधे न सिर्फ हमारी प्रकृति को सुंदर बनाते हैं बल्कि यह हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बहुत जरूरी होते हैं। हर साल 22 अप्रैल को अर्थ डे मनाया जाता है। इसे इंटरनेशनल मदर अर्थ डे भी कहते हैं। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को धरती को बचाने के लिए जागरूक करना है। अर्थ डे मनाने की शुरुआत वर्ष 1970 में हुई थी। आज जब दुनिया क्लाइमेट चेंज जैसी बड़ी मुसीबतों से जूझ रही है, तब इस दिन की अहमियत और भी बढ़ गई है। 22 अप्रैल 1970 को जब पहली बार यह दिन मनाया गया, तो इसमें 2 करोड़ से ज्यादा लोग साफ हवा और पानी की मांग के लिए सड़कों पर उतरे थे।

World Earth Day 2026 Theme: “हमारी शक्ति, हमारा ग्रह”

Benefits of Trees for Health
Benefits of Trees for Health (AI Generated)

हर साल अर्थ डे के अलग-अलग थीम होते हैं। इस बार की थीम है- “हमारी शक्ति, हमारा ग्रह”। यह संदेश है कि हम सब मिलकर अपनी धरती को बचा सकते हैं। इस थीम का उद्देश्य है कि हम सौर ऊर्जा जैसी चीजों को अपनाएं और साथ मिलकर जलवायु परिवर्तन से लड़ें।

Benefits of Trees for Health: स्वास्थ्य के लिए क्यों जरूरी हैं पेड़-पौधे?

Benefits of Trees for Health
Benefits of Trees for Health (AI Generated)
पेड़ हमारे शरीर और मन दोनों के लिए कुदरत का कीमती तोहफा हैं। पेड़ ताजी ऑक्सीजन देते हैं और जहरीली गैसों को सोखकर हवा साफ करते हैं, जिससे हमें सांस लेने के लिए स्वच्छ हवा मिलती है। हरियाली के बीच रहने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है और दिल की बीमारियां कम होती हैं। कई पेड़-पौधे सीधे तौर पर जड़ी-बूटियों के रूप में बीमारियों के इलाज में काम आते हैं।

इतना ही नहीं, Trees and Mental Health का भी काफी कनेक्शन है, पेड़ों के पास रहने से तनाव कम होता है और नींद बेहतर आती है, इसे Green Space Benefits कहते हैं। जब मन शांत रहता है तो दिमाग का फोकस बढ़ता है और सुकून मिलता है।

Tree Benefits Environment: पर्यावरण के लिए पेड़ों कैसे जरूरी?

Benefits of Trees for Health
Benefits of Trees for Health (AI Generated)
पेड़ धरती के फेफड़े कहे जाते हैं। इनके बिना धरकी पर जीवन मुमकिन ही नहीं है। आइए जानें ये हमारे पर्यावरण के लिए क्यों जरूरी हैं।
  • मिट्टी और जीवों की रक्षा: पेड़ मिट्टी को बहने से रोकते हैं और हजारों पक्षियों व जानवरों को घर देते हैं।
  • हवा और पानी की सफाई: पेड़ हवा से धूल और गंदगी हटाते हैं। इनकी जड़ें बारिश के पानी को जमीन के अंदर ले जाती हैं, जिससे पानी की कमी नहीं होती और बाढ़ का खतरा कम होता है।
  • ग्लोबल वार्मिंग से बचाव: पेड़ गर्मी बढ़ाने वाली गैस कार्बन डाइऑक्साइड को सोखते हैं और तापमान को कम रखते हैं। एक बड़ा पेड़ साल भर में करीब 22 किलो कार्बन सोख सकता है।

यह भी पढ़ें-गर्मियों में लू और Heat Stroke से बचने के रामबाण उपाय, आज ही अपनी Diet में शामिल करें ये 5 चीजें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।