भाजपा ने मिजोरम में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, सर्बानंद सोनोवाल, स्मृति ईरानी, अर्जुन मुंडा, किरेन रिजिजू, प्रतिमा भौमिक, संबित पात्रा और अनिल एंटनी सहित 40 नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया है।
BJP releases a list of 40 campaigners who will campaign for party candidates for Mizoram Assembly Elections
PM Narendra Modi, BJP chief JP Nadda, Defence Minister Rajnath Singh, HM Amit Shah and others to campaign. pic.twitter.com/pDYeejbjEj
— ANI (@ANI) October 20, 2023
भाजपा ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा सहित पूर्वोत्तर राज्यों के कई दिग्गज नेताओं को भी मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल किया है। बता दें कि मिजोरम में 7 नवंबर को विधानसभा चुनाव होना है और मतगणना 3 दिसंबर को होगी।