कांग्रेस गुट से बड़ी खबर सामने आ रही हैं, जहाँ कहा जा रहा की जी-23 के नेता गुलाम नबी आजाद को पार्टी आलाकमान जल्द कोई बड़ी जिम्मेदारियां दे सकती हैं। गुलाम नबी को जम्मू कश्मीर में ही कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती हैं। पिछले हफ्ते उन्होंने जम्मू-कश्मीर के प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था।
इसी के बाद अफवाहों का बाजार गर्म था की गुलाम नबी आजाद को नयी जिम्मेदारी मिल सकती हैं। कहा जा रहा की कांग्रेस नेता गुलाम नबी को जम्मू कश्मीर में पार्टी की पकड़ बढ़ाने के लिए कांग्रेस फ्रीहैण्ड दे सकती हैं। इस बात को लेकर लगातार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में केसी वेणुगोपाल के साथ गुलाम नबी आजाद और प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल की मीटिंग हो रही हैं।
विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस करेगी बड़ा एलान
गुलाम नबी आजाद प्रदेश अध्यक्ष चुनने में भी भूमिका निभाने वाले है इसकी भी खबरे आ रही है। एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार बैठक में शामिल होने वाले कुछ नेताओं ने बताया की बीते दिनों दिल्ली में जो बैठके हुई हैं, उसमे कोई परिणाम सामने नहीं आया हैं। मीटिंग में यही बात हो रही की किसे प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाए. जिसके आने से पार्टी को राज्य में एक नया बल मिल सके।
दरअसल , साल 2023 की शुरुआत में ही जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। कांग्रेस इसलिए अभी से पार्टी में कई बदलाव कर रही हैं। इस बात को लेकर लगातार दिल्ली में बैठकों का दौर जारी हैं।जल्द कांग्रेस इसके बारे में कोई बड़ा एलान कर सकती है, जिसके बाद गुलाम नबी आजाद की भमिका भी क्लियर हो जायेगी।