ICC World Cup 2019, IND vs WI: भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का किया फैसला

Summary :

भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज विश्व कप का 34वां मैच मैनचेस्टर में खेला जा रहा है। अफगानिस्तान को भारत ने पिछले मैच में 11 रन से हराया था

भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज विश्व कप का 34वां मैच मैनचेस्टर में खेला जा रहा है। अफगानिस्तान को भारत ने पिछले मैच में 11 रन से हराया था तो वहीं वेस्टइंडीज ने पिछले मैच में न्यूजीलैंड से 5 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। 
भारतीय टीम विश्व कप की प्रबल दावेदार मानी जा रही है और अब तक टूर्नामेंट में भारत के भी मैच हारा नहीं है। कप्तान विराट कोहली की इस टीम ने अब तक 5 मैचों में 4 मैच जीते हैं जबकि 1 मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था। 
अफगानिस्तान के खिलाफ सलामी बल्‍लेबाज रोहित शर्मा जल्दी आउट हो गए थे और आज के मैच में सबकी उम्मीदें रोहित शर्मा से हैं। इसके साथ ही अफगानिस्तान के मैच में आखिरी ओवर में हैट्रिक दिला कर टीम को जीताने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को आज वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में भुवी के ऊपर तरजीह दी जा सकती है। 
जेसन होल्डर की कप्तानी वाली वेस्टइंडीज टीम अभी तक महज 1 मैच ही जीत पाई है। वेस्टइंडीज के तबाड़तोड़ रॉलराउंडर कार्लोस ब्रैथवेट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी। अंक तालिका में वेस्टइंडीज की टीम 3 अंकों के साथ 8वें स्‍थान पर है। वहीं दूसरी तरफ वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल चोट की वजह से विश्व कप से बाहर हो गए हैं। यह टीम के लिए बहुत बड़ा झटका है। 

भारत ने टॉस जीता

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज का फैसला किया। 

ये हैं दोनों की प्लेइंग इलेवन-

भारत: रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, विजय शंकर, एम एस धोनी, केदार जाधव, हार्दिक पांड्या,कुलदीप यादव,मोहम्मद शमी, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह।
वेस्टइंडीज: क्रिस गेल, सुनील अम्बरीष,शाई होप, निकोलस पूरन, शिमरोन हेटमायर, जेसन होल्डर, कार्लोस ब्रैथवैट, फेबियन  एलन, केमार रोच, शेल्डन कॉट्रेल, ओशेन थॉमस।

Desk Team