‘अगर BJP आई तो…’, बंगाल चुनाव का Exit Polls देख बढ़ी बांग्लादेश की टेंशन, संसद में छिड़ी बहस

Bangladesh Reaction on Bengal Election

Bangladesh Reaction on Bengal Election: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई को आने वाले हैं। लेकिन Exit Polls ने राज्य की राजनीति में हलचल बढ़ा दी है। कई एग्जिट पोल्स में पहली बार भारतीय जनता पार्टी को बढ़त मिलती दिखाई जा रही है, जबकि तृणमूल कांग्रेस ने इन अनुमानों को खारिज कर दिया है। चुनाव खत्म होने के बाद जारी हुए एग्जिट पोल्स ने पश्चिम बंगाल की सत्ता को लेकर नई बहस छेड़ दी है। कुछ सर्वे में बीजेपी को आगे दिखाया गया है, जिससे यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या राज्य में सत्ता परिवर्तन हो सकता है। हालांकि, टीएमसी का कहना है कि एग्जिट पोल्स अक्सर वास्तविक नतीजों से अलग होते हैं और जनता का भरोसा अभी भी उनके साथ है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिम बंगाल के चुनावी नतीजों को लेकर चर्चा सिर्फ भारत तक सीमित नहीं रही, बल्कि पड़ोसी देश बांग्लादेश में भी इस पर प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। वहां के राजनीतिक हलकों में भी एग्जिट पोल्स को लेकर चिंता जताई जा रही है, खासकर संभावित राजनीतिक बदलाव को लेकर।

Bangladesh Reaction on Bengal Election: बांग्लादेशी सांसद का बयान

बांग्लादेश के रंगपुर क्षेत्र से नेशनल सिटिजन पार्टी (NCP) के सांसद अख्तर हुसैन का बयान इन दिनों चर्चा में है। उन्होंने पश्चिम बंगाल में बीजेपी की संभावित जीत को लेकर चिंता व्यक्त की है। उनके मुताबिक, अगर राज्य में बीजेपी की सरकार बनती है, तो इसका असर बांग्लादेश पर भी पड़ सकता है।

अख्तर हुसैन ने कहा कि अगर बीजेपी सत्ता में आती है, तो वह अवैध घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कदम उठा सकती है। इससे बड़ी संख्या में लोगों को सीमा पार भेजे जाने की संभावना है, जो बांग्लादेश के लिए आर्थिक और मानवीय संकट पैदा कर सकती है। उन्होंने इस स्थिति को लेकर अपनी सरकार की चिंता जाहिर की है।

वोटिंग प्रतिशत ने बनाया रिकॉर्ड

पश्चिम बंगाल में इस बार मतदान काफी उत्साह के साथ हुआ। दूसरे चरण में 142 सीटों पर करीब 92.47 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई। कुल मिलाकर दोनों चरणों का औसत मतदान लगभग 92.85 प्रतिशत रहा, जो एक रिकॉर्ड स्तर माना जा रहा है। इससे यह साफ है कि जनता ने बढ़-चढ़कर लोकतंत्र में भागीदारी की।

हालांकि एग्जिट पोल्स ने कई तरह के अनुमान लगाए हैं, लेकिन असली तस्वीर 4 मई को सामने आएगी। उसी दिन यह तय होगा कि पश्चिम बंगाल की सत्ता किसके हाथ में जाएगी। फिलहाल सभी राजनीतिक दल और जनता परिणामों का इंतजार कर रहे हैं, जो राज्य की राजनीति की दिशा तय करेंगे।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान: कराची में दूसरे हफ्ते भी पानी का गंभीर संकट, लोग बेहाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।