लखनऊ यूनिवर्सिटी में रमजान पर बवाल, छात्रों ने खुले में पढ़ी नमाज, हिंदू साथी बने ढाल, जानें पूरा मामला

Lal Baradari Students Protest

Lal Baradari Students Protest: लखनऊ विश्वविद्यालय के परिसर में स्थित ऐतिहासिक लाल बारादरी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। रविवार को लाल बारादरी में नमाज पढ़ने वाले गेट को सील कर दिया गया। निर्माण के लिए बैरिकेडिंग लगा दी गई। इसके विरोध में छात्रों ने व्यापक प्रदर्शन शुरू कर दिया। बड़ी संख्या में लोग लाल बारादरी के सामने इकट्ठा हुए और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्रों का आरोप है कि रमजान का महीना चल रहा है और अभी तक छात्र कैंपस में लाल बारादरी में नमाज पढ़ लेते थे, लेकिन अब पूरी बारादरी को सील कर दिया गया है और किसी को अंदर नही जाने दिया जा रहा।

Lucknow University Student Protest: छात्रों में फैला आक्रोश

Lal Baradari Students Protest
Lucknow University Student Protest (Image- Social Media)

लाल बारादरी लगभग 200 साल पुरानी ऐतिहासिक संरचना है, जिसका निर्माण 1800 ईस्वी के आसपास नवाब नसीरुद्दीन हैदर ने कराया था। यह इमारत विश्वविद्यालय कि स्थापना से भी पुरानी है और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) द्वारा संरक्षित है।

छात्रों ने बताया कि लाल बारादरी में रेनोवेशन का कार्य चलने की बात कही जा रही है और परिसर में एक बोर्ड भी लगाया गया है, लेकिन जब मुस्लिम समाज के लोग नमाज अदा करने पहुंचे तो उससे पहले ही इमारत पर ताला लगा दिया गया और चारों ओर बैरिकेडिंग कर दी गई। आरोप है कि प्रशासन ने नमाज पढ़ने से रोका, जिसके बाद छात्रों में आक्रोश फैल गया। विरोध प्रदर्शन के दौरान मुस्लिम छात्रों ने लाल बारादरी के बाहर ही नमाज अदा की और रोजा खोला।

Viral Video: सांप्रदायिक सौहार्द की तस्वीर

Lal Baradari Students Protest
Viral Video (Image- Social Media)

इस पूरे घटनाक्रम के बीच निवर्सिटी परिसर में सांप्रदायिक सौहार्द की एक खूबसूरत तस्वीर भी सामने आई। नमाज के दौरान मस्जिद का गेट बंद होने के कारण छात्रों ने बाहर ही नमाज पढ़ना शुरू कर दिया। तब उनके हिंदू साथियों ने हाथों में हाथ डालकर सुरक्षा घेरा बनाया, ताकि नमाज शांतिपूर्वक संपन्न हो सके। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें छात्र मजहबी दीवारों को तोड़कर एकजुटता का संदेश दे रहे हैं।

Lucknow University Controversy: यूनिवर्सिटी प्रशासन ने क्या बताया?

Lal Baradari Students Protest
Lucknow University Controversy (Image- Social Media)

यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कहा कि लाल बारादरी का भवन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है और कभी भी गिर सकता है। सुरक्षा के लिए वहां मौजूद बैंक, क्लब और कैंटीन को भी खाली कराया जाना है। प्रशासन ने ASI को कई बार पत्र लिखा, लेकिन जवाब न मिलने पर सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग की गई। पुलिस की मौजूदगी में छात्रों को समझाया गया ताकि सब कुछ नियंत्रण में रहे।

यह भी पढ़ें: जनभावनाओं और स्थानीय पहचान के अनुरूप तय हुए मेट्रो स्टेशनों के नाम: CM रेखा गुप्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।