सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक अतरंगी वीडियो देखने को मिलते हैं। आपने आजतक पक्षियों को खाना-खिलाते या उनके खाना खाने के तरीकों के अनगिनत वीडियोज को देखा होगा। पक्षियों और जानवरों के वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होते हैं। पक्षियों को आपने खाना चुगते तो बहुत देखा होगा लेकिन क्या आपने कभी किसी चिड़िया को रेस्टोरेंट के अंदर से खाना चुराते देखा है।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक चिड़िया रेस्टोरेंट के अंदर एक महिला की प्लेट से खाना चुराती दिखाई दे रही हैं। महिला भी चिड़िया की इस हरकत से शॉक्ड रह जाती है और वो अजीबोगरीब रिएक्शन देने लगती है। मगर महिला और बाकि सभी लोगों से बेखबर चिड़िया बड़े मजे से खाने का लुफ्त उठा रही है। चिड़िया का ये शानदार वीडियो इंटरनेट पर धूम मचाए हुए है।
Damn if this wasn’t recorded no one would believe it pic.twitter.com/ZgDbItaR8w
— Lance🇱🇨 (@Bornakang) July 24, 2023
ये वीडियो किस देश और शहर का है, इसे लेकर कोई जानकारी अभी सामने नहीं आई है। रेस्टोरेंट का वीडियो अब तक हजारों लोग देख चुके है और काफी सारे लोगों ने इस वीडियो को लाइक भी किया है। वायरल वीडियो में आप देख सकते है कि एक महिला आराम से एक रेस्टोरेंट के अंदर बैठी है और उसके सामने पाश्ता रखा हुआ है। प्लेट के साइड में एक चीड़िया बैठा हुई दिखाई देती है और चुपके से पास्ता चुगने लगती है। चीड़िया इस तरह पास्ता खा रही है जैसे उसे किसी का डर ही नहीं।
प्लेट से पाश्ता खाने के दौरान एक बार चिड़िया उस महिला की तरफ देखती है लेकिन फिर वो आराम से पाश्ता खाने लगती है। थोड़ी देर बाद जब उसका पेट भर जाता है तो वो चिड़िया वहां से उड़कर चली जाती है और सामने बैठी महिला हैरानी से उसे देखती रह जाती है। इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, भगवान का शुक्र है कि वीडियो कैमरे में कैद हो गया। नहीं तो कोई इस पर विश्वास नहीं करता। तो एक अन्य ने कहा, वाकई ये एक शानदार पल है। जहां चिड़िया बिना डरे पास्ता चुग रही है।