इस बार अगस्त का महीना काफी ही खास रहा चंद्रयान-3 की सफलता के साथ-साथ कई ऐसे मुकाम भारत ने हासिल कर लिए बीते दिनों जैवलिन थ्रो में भारत के नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल हासिल कर लिया। इस अगस्त के महीने में कुछ ना कुछ खास हो ही रहा है और आने वाले दिनों में भी हो नहीं बात है भले ही महीने का अंत होने को आ रहा है लेकिन आपको अंत में भी एक ऐसा नजारा दिखेगा जिसे देखने के बाद आप अपने जीवन से उसको कभी निकल नहीं पाएंगे।
आने वाले 30 अगस्त को यानी कि बुधवार को आसमान में आपको पूरा चंद्रमा नजर आएगा। इस दिन पूरा चंद्रमा को देखकर आपकी भी आंखें दंग रह सकती है क्योंकि ऐसा तभी होता है जब चंद्रमा अपनी कक्षा में पृथ्वी के निकटतम बिंदु पर पहुंचता है। इस पल को ही सुपर मून कहा जाता है जो की देखने में काफी ही अद्भुत होता है।
रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि इस दिन चंद्रमा की दूरी 226,000 मील की होती है और इस दिन चंद्रमा आम दिनों की तुलना में 7 से 14 प्रतिशत तक बड़ा दिखता है लेकिन अगर आप इसे देखेंगे तो ज्यादा अंतर पता नहीं कर पाएंगे। पर अगर आप चांद को रोज गौर से देखते हैं या फिर आपको एस्टॉनोमिकल चीजों में इंटरेस्ट है तो आप इन चीजों को अच्छे तरीके से पहचान पाएंगे।
क्या होता सुपरमून
सुपरमून तब होता है जब पूर्ण चंद्रमा अपनी उपभू रेखा के साथ मेल खाता है, जो कि इसकी अण्डाकार कक्षा में पृथ्वी के सबसे निकट का बिंदु है। इसके परिणामस्वरूप चंद्रमा अपने सबसे दूर बिंदु या चरम बिंदु की तुलना में लगभग 14 प्रतिशत बड़ा और 30 प्रतिशत अधिक चमकीला दिखाई देता है।
दुनिया भर के आसमान में सुपरमून दिखने के कुछ हफ्तों बाद ही दुनिया इसको दुबारा देख सकती है। सभी लोगों को 31 अगस्त की रात का आकाश एक दुर्लभ खगोलीय घटना ब्लू सुपरमून देखने को मिलेगा। वर्ष का सबसे चमकीला और सबसे बड़ा पूर्णिमा होने के लिए तैयार है।