कभी-कभी हमारे सामने कुछ ऐसे मामले सामने आ जाते है, जिसको जानने के बाद हर कोई हैरान हो जाता है। अब हाल ही में एक मामला सामने आया है विदेशी देश नीदरलैंड से जिसको जाननें के बाद आप भी ढ़ग रह जाएगें। एक आठ साल के बच्चे ने ऑनलाइन AK 47 आर्डर कर दी और इससें भी हैरानी की बात ये है कि उस बच्चे को वो राइफल डिलीवरी भी
कर दी गई।
इस बात को बच्चे ने खुद अपनी मां को बताई, अब मामला जानने के मां के साथ पर कोई हैरान हैं। जानकारी के अनुसार मां को अपने बेटे के इस काम के बारें में बिलकुल भी पता नहीं था। जब राइफल उनके घर पहुंची तो पता चला कि इसके पिछे इंटरनेट पर चलने वाली काली दुनिया डार्क वेब थी। बताया गया कि इंटरनेट पर इसका काम अवैध रूप से चलता हैं।
आपको बता दें कि डार्क वेब पर जितने भी कंटेंट होते हैं, वो किसी भी दायरे में नहीं आता हैं।
बताया जाता है कि डार्क वेब के जरिए अवैध ड्रग्स आदि और सभी गैरकानुनी काम होते हैं। बताया गया कि ये आठ साल का लड़का भी डार्क वेब के चक्कर में फंस गया। साथ ही लड़के की मां जिसका नाम बारबरा जेमेन हैं, उन्होंने बताया कि उनका लड़का काफी उम्र में ही गलत कामों के चक्कर में फंस गया। बारबरा ने बताया कि उनका बेटा दिन में ज्यादातर समय कंप्यूटर पर बिताता था। वो ऑनलाइन गेम खलते हुए भी कोड वर्ड में बात करता था।
जब सभी चीजें सामने आई, तो पता चला कि उसके बेटे ने बंदुक को सीमा शुल्क से बचाने के लिए पहले पोलैंड से बुल्गारिया भेजा और उसके बाद फिर वो लड़के के हाथ में नीदरलैंड पहुंची। हाल की जानकारी में बताया गया कि महिला ने बंदूक को स्थानीय पुलिस को दे दिया है और पुलिस ने भी इस बात पर अपनी छानबिन शुरू कर दी हैं। फिर ये भी बताया गया कि पुलिस ने सभी जांच के बाद लड़के को बरी कर दिया, क्योंकि वो किसी अंतराष्ट्रीय हैकरों के जाल में फंस गया था।