दुनियाभर में ऐसे लोग हैं जो प्यार के प्रति बेहद जुनूनी होते हैं और अपने पार्टनर के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। ऐसे कई उदाहरण भी हाल ही के महीने में सामने आए है, जो प्यार की एक अलग ही परिभाषा देते है। कभी-कभी लोग अपने पार्टनर को इम्प्रेस करने या उन्हें अपने लाइफ में लाने के लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं। अब एक मामला हाल ही में सामने आया है।
चीन में एक महिला ने अपने प्रेमी को अपने जीवन में बनाए रखने के लिए ऐसा काम किया जो सभी को हैरान कर रहा है।
जानकारी के अनुसार एक महिला ने अपने लवर पर जादू-टोना करने के लिए अपने ऑफिस से लगभग 5 करोड़ रुपये की चोरी करते हुई पकड़ी गई। जानकारी के अनुसार बताया गया कि पूर्वोत्तर चीन के लिओनिंग प्रांत में रहने वाली महिला को जादू-टोना करवाने के आरोप में पकड़ा गया।
अब जानकारी के अनुसार पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। यह चोरी जादू-टोने के जरिए अपने प्रेमी को खुश करने के लिए की गई थी। युवती अपने परेशान रिश्ते का समाधान खोजने के लिए एक ओझा से ऑनलाइन मिली थी। जादूगर ने युवती को बताया कि वह रिश्ते की समस्याओं को खत्म करने के लिए थाई शैली के काले जादू का उपयोग कर सकता है।
इसके लिए वह पैसे भी मांग रहा था।
जांच अधिकारियों की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ने बड़ी मात्रा में चोरी की रकम उन्हें सौंपी। जांच में यह भी पता चला कि महिला ने बचे हुए पैसों का इस्तेमाल लग्जरी बैग और कपड़े खरीदने में किया। अब ये केस सभी जगहों पर तेजी से वायरल हो रहा है। वैसे आपको लग रहा है महिला ने अपने लवर को पाने के लिए सही किया या गलत। वैसे आप इस मामले में होते है तो क्या करते?