शादी के समय दुल्हन की विदाई कार में की होती है। वहीं अगर कोई परिवार काफी रईस है तो वहां तो दुल्हन की विदाई सीधा हेलीकॉप्टर में की होती है। आपने कई ऐसी वीडियो सोशल मीडिया पर देखी होगी। लेकिन इस दौर में अगर हम आपको कहें कि एक शख्स ने अपनी पत्नी की विदाई बैलगाड़ी से कराई है? तो शायद आपको ये सुनकर थोड़ा अचंभा होगा लेकिन अब ऐसी ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल की जा रही है, जिसमें शख्स ने अपने यादगार लम्हे को और यादगार बनाने के लिए जो किया वह सच में हैरान करने वाला था।
कभी देखी है बैलगाड़ी पर विदाई?
सोशल मीडिय पर वायरल हो रहे वीडियो में दुल्हन की विदाई होते दिखाया गया है। क्लिप में आप देख सकेंगे कि दूल्हा बैलगाड़ी से दुल्हन को लेकर जा रहा है। दूल्हा बैलगाड़ी पर आगे खड़ा है और दुल्हन उसके पीछे बैठी है। इतना ही नहीं, पूरी की पूरी बारात ही बैलगाड़ी पर बैठी नजर आ रही है। इसे आज के दौर में देखकर तो कोई भी शॉक्ड हो जाएगा। बताया जा रहा है कि ये वीडियो उत्तर प्रदेश का है।
ये वीडियो @akash_masoom_ladka नामक अकाउंट ने शेयर किया है।
यूजर्स ने कर दी Rolls-Royce से तुलना
ये वीडियो इंस्टाग्राम पर @akash_masoom_ladka नामक अकाउंट ने शेयर किया है। यूजर्स को ये वीडियो काफी पसंद आ रही हैं। इस वीडियो को अब तक 1.1 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं और 85 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक भी किया है। वहीं लोग जमकर वीडियो पर कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर लिखता है, पुराने जमाने की याद दिला दी। वहीं, अन्य ने लिखा, लड़की की तारीफ होनी चाहिए जो ऐसे जाने को मान गई। जबकि एक यूजर ने लिखा, इसके आगे तो Rolls-Royce भी फिकी पड़ जाएगी।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।