मशहूर टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट इन दिनों अपने दोस्तों के साथ दुबई में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। इस वेकेशन की तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी अपलोड की है। इस ट्रिप पर किश्वर के पति सुयश उनके साथ नहीं है पर सोशल मीडिया पर वो अपनी पत्नी के फोटोज का रिएक्शन जरूर दे रहे है।
बिग बॉस से सुर्खियां बटोरने वाली एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक सोलो तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में किश्वर लाल रंग की बिकिनी में बेहद हॉट और ग्लैमरस अंदाज में नजर आयी।
गाली लिखकर ट्रोल हुए सुयश
तस्वीर देखकर किश्वर के पति सुयश भी खुद को रिएक्शन देने से रोक नहीं पाए और उन्होंने इस तस्वीर पर अपना कमेंट दिया, जिसमे उन्होंने गाली लिख दी। ये बात किश्वर के फैंस को पसंद नहीं आयी और उन्होंने सुयश को इस बात पर काफी ट्रोल किया। यूजर्स सुयश को नसीहत देते नजर आये कि उन्हें अपनी पत्नी के लिए ये शब्द इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
किश्वर और सुयश की प्रेम कहानी
बता दें किश्वर और सुयश पहली बार टीवी शो ‘प्यार की एक कहानी’ के सेट पर मिले थे। इसके बाद दोनों ने एक साथ बिग बॉस सीजन 9 में भी हिस्सा लिया। करीब 6 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने 2016 में कोर्ट मैरिज कर ली। किश्वर मर्चेंट सुयश से लगभग 8 साल बड़ी हैं लेकिन दोनों के रिश्ते में दोस्ती बेहद अहम है।
टीवी शो में बने भाई बहन
शादी के बाद किश्वर और सुयश टीवी सीरियल ‘रिश्ता लिखेंगे हम नया’ में एकसाथ नजर आये और इस शो में दोनों बतौर भाई-बहन नज़र आए थे। रियल लाइफ में पति – पत्नी होने की वजह से किश्वर मर्चेंट पहले सुयश की ऑनस्क्रीन बहन बनने को लेकर थोड़ा परेशान थी पर बाद में उन्होंने ये रोल स्वीकार कर लिया
सुयश राय भी सीरियल में भाई बहन का रिश्ता निभाने से घबरा रहे थे पर बाद में किश्वर के समझाने पर वो भी मान गए। फैंस ने भी दोनों की ऑनस्क्रीन अदाकारी को बेहद पसंद किया।