बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड को आज एक महीना हो चुका है। लेकिन अभी भी इस बात पर यकीं करना बेहद मुश्किल होता है कि वह अब हमारे बीच नहीं रहे हैं। मुंबई में अपने बांद्रा स्थित घर में 14 जून को सुशांत ने आत्महत्या कर ली थी। मुंबई पुलिस यह जांच कर रही है आखिर सुशांत के इस तरह सुसाइड करने के पीछे क्या वजह थीं। इस मामले में पुलिस ने अबतक 35 लोगों से पूछ्ताछ कर चुकी है।
रिया चक्रवर्ती सुर्खियों में सुशांत की मौत के बाद से बनी हुई हैं। रिया ने सुशांत की मौत के बाद पिछले एक महीने से सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट नहीं साझा की। हालांकि अब उन्होंने एक महीने बाद व्हाट्सएप पर अपनी डीपी यानी डिस्पले फोटो रिया ने बदली है और आपको जानकर हैरानी होगी रिया ने सुशांत के साथ तस्वीर लगाई है।
सुशांत की मौत के बाद एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने अब एक महीने बाद अपने व्हाट्सएप की डीपी चेंज की है। सुशांत के साथ रिया इस डीपी में दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर में दोनों मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। सुशांत और रिया की इस तस्वीर को देखकर ऐसा कहा जाता है कि दोनों ने बहुत अच्छा समय एक दूसरे के साथ बिताया है।
खबरों के मुताबिक, सुशांत के बांद्रा स्थित घर पर रिया उनके निधन से पहले साथ में रह रही थीं। पुलिस को जांच के दौरान रिया ने कहा था कि घर पर अकेले कुछ समय सुशांत बिताना चाहते थे जिसके लिए उन्होंने रिया को अपने घर भेज दिया था।
मुंबई के बांद्रा में 14 जून, 2020 को 34 वर्षीय सुशांत सिंह राजपूत ने फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली। मीडिया में आ रही खबरों की मानें तो पिछले 6 महीने से सुशांत डिप्रेशन से जूझ रहे थे। वहीं उनका इलाज मुंबई के एक डॉक्टर से चल रहा था।