टीवी का चर्चित शो बिग बॉस में कंटेस्टेंट्स को कई सारी चीजों का सामना करना पड़ता है। उनकी लाइफ में क्या हो रहा है कुछ महीनों के लिए सबको सब कुछ मालूम होता है। ऐसे में कई बार कंटेस्टेंट्स की जिंदगी के कुछ सच भी बाहर आ जाते हैं। इन्हीं में से एक मुद्दा सेक्सुअल ओरिएंटेशन का भी है। यूं तो बिग बॉस के कई सीजन्स में अभी तक कई कंटेस्टेंट्स की सेक्सुअलिटी का जिक्र शो में हुआ है, तो वहीं कईयों का उनकी सेक्सुअलिटी को लेकर मजाक भी उड़ाया गया है। तो चलिए जानते हैं बिग बॉस के उन कंटेस्टेंटेस के बारे में जिनकी सेक्सुअलिटी पर शो में उठे सवाल।
विकास गुप्ता
बिग बॉस सीजन 11 में शिल्पा शिंदे ने विकास गुप्ता संग हुए झगड़े में उनकी सेक्सुअलिटी का मजाक उड़ाया था। इस दौरान शिल्पा ने विकास के प्रियंका शर्मा संग रिलेशनशिप पर बाते बताई। वहीं विकास की सेक्सुअलिटी पर सीजन 13 में भी कमेंट किया गया था।
रोहित सुचांती
बिग बॉस 12 में श्रीसंत ने अभिनेता रोहित सुचांती के खूब मजे लिए थे। क्योंकि रोहित पर्पल कलर सबसे ज्यादा पसंदीदा है, इसलिए श्रीसंत ने एक्टर को होमोसेक्सुअल कहा था। वहीं श्रीसंत की इस हरकत के लिए उन्हें विकास गुप्ता ने सोशल मीडिया पर आड़े हाथों लिया था।
प्रियांक शर्मा
बिग बॉस 11 में प्रियांक शर्मा और विशाल गुप्ता दोनों साथ में नजर आए। यही नहीं उनके रेलशनशिप के चर्चे भी खूब रहे। दूसरी तरह विकास और प्रियांक के रिश्ते पर कई बार सवाल उठे। प्रियांक की सेक्सुअलिटी परॉ शो में कमेंट किया गया था।
ईशान सहगल
बिग बॉस 15 के कंटेस्टेंट ईशान सहगल की सेक्सुअलिटी पर उनकी करीबी दोस्त माइशा अय्यर ने सवाल उठाया है। वहीं माइशा को जवाब देते हुए ईशान ने कहा कि वो उनके लिए सही लड़के हैं। वे बाइसेक्सुअल नहीं हैं।
विशाल कोटियन
बिग बॉस सीजन 15 में अफसाना खान ने विशाल कोटियन पर तंज कसा है। दोनों के बीच झगड़ा हुआ था और अफसाना खान ने विशाल को गे बुलाया था। वहीं अफसाना के इस कमेंट पर विशाल काफी ज्यादा गुस्सा हुए। फिर सलमान खान ने वीकेंड का वार में अफसाना खान की क्लास लगाई।