फेमस स्टार शेफ विकास खन्ना से जुडी बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि कोविड-19 के खिलाफ जारी भारत की इस जंग में अब विकास खन्ना ने अपना ख़ास सहयोग दिया है। विकास खन्ना भी कोरोना संक्रमित मरीजों की मदद के लिए बड़ी तैयारी कर रहे हैं। दरअसल, विकास खन्ना ने ट्वीट कर बताया है कि देश में ऑक्सीजन संकट को देखते हुए वो बचाव की ज़रूरी चीज़े भेजने के लिए काम कर रहे हैं। वो कोरोना की दूसरी लहर से देश को बचाने के लिए ऑक्सजीन कंसंट्रेटर्स और पीपीई किट्स के साथ आगे आए हैं। इस बात की जानकारी शेफ ने ट्वीट करते हुए दी।
विकास खन्ना ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘‘हमने करीब चार करोड़ रुपये का योगदान दिया है। आवश्यक सामान की पहली शिपमेंट इंडिया में पहुंच गई है।’’
To YOU.
Thank YOUUUUU.
We just crossed $525,000 in contributions. (About Rs. 4 Cr.) 🙏🏼
The first shipments have arrived in India. Updates soon.
🇮🇳 🇺🇸 ❤️🙏🏼💪🏼@VibhaOfficial
Link in the bio… pic.twitter.com/8HWmc6VlA4— Vikas Khanna (@TheVikasKhanna) May 6, 2021
रिपोर्ट की मानें तो विकास भारत को करीब 10,000 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स और 50,000 पीपीई किट्स भेजने के काम में जुटे हुए हैं। शेफ का ये ट्वीट वायरल हो चुका है। विकास के फैंस उनके इस नेक काम की तारीफ करते हुए ट्वीट कर रहे हैं। आपको बता दे, बीते साल विकास खन्ना ने ‘फीड इंडिया’ पहल के तहत 3.5 करोड़ मील्स बांटे थे। इसके अलावा उन्होंने 20 लाख मास्क और बाकी जरूरी चीजें भी डोनेट कर इंडिया की मदद की थी।
बता दे, विकास खन्ना ने बताया है कि ‘‘हमारी मातृभूमि’’ में जो हो रहा है उसे देखकर दिल टूट जाता है। उन्होंने कहा, ‘‘अगले कुछ हफ्ते बहुत जज्बाती और कठिन हैं। यह हमारे लिए तनावपूर्ण होने जा रहा है। जब तक सब सुरक्षित नहीं हो जाते तब तक हम भी सुरक्षित नहीं हो सकते। हम सभी को मजबूत बने रहना होगा। जब तक यह हो नहीं जाता तब तक मैं शांत नहीं बैठूंगा। बाकी सब चीजें इंतजार कर सकती है लेकिन जान बचाने में कोई देरी नहीं की जा सकती।’’