बॉलीवुड का मशहूर कपल अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का रिश्ता अब किसी से छिपा नहीं है। दोनों अक्सर साथ में क्वालिटी टाइम बिताते हुए नजर आ जाते हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर अक्सर एक दूसरे की तरफ करते हुए भी नजर आ जाते हैं। मलाइका ने इस प्यार वाले मूड का इजहार खुद किया है। मलाइका ने अर्जुन कपूर का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपना नया हेयरस्टाइल दिखाते नजर आ रहे हैं।
बता दें, इन दिनों अर्जुन अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भूत पुलिस’ के प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं। इस दौरान अर्जुन सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव है। हाल ही में एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ लटेंट्स तस्वीरें और साथ ही कुछ वीडियोज पोस्ट की है। इन वीडियोज़ में अर्जुन अपनी हेयरस्टाइल का जलवा दिखा रहे हैं और लिखा है, A good hair day = Excellent mood।
वहीं अब बॉयफ्रेंड अर्जुन की इन तस्वीरों को मलाइका अरोड़ा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट किया है। जिसमें अर्जुन अपने गुड हेयर डे वाले मूड को इंजॉय करते दिख रहे हैं, वहीं मलाइका ने इस वीडियो के साथ मूड लिखकर हार्ट इमोजी बनाई है।
वैसे यह को पहली बार नहीं जब मलाइका और अर्जुन का इस तरह का प्यार देखने को मिला हो, क्योंकि इससे पहले भी कई बार ये जोड़ी एक-दूसरे के लिए प्यार का इजहार खुलकर सोशल मीडिया पर भी किया करते हैं।
याद दिला दें, साल 2019 में मलाइका और अर्जुन कपूर ने अपने रिश्ते पर मोहर लगाई थी। इसके बाद से ही दोनों खूब चर्चा में छाए रहते हैं और अपनी शानदार तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं। वहीं मलाइका अर्जुन दोनों रोमांटिक वकेशंस के साथ-साथ अक्सर डिनर और पार्टियों में भी साथ नजर आया करते हैं।
प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो मलाइका जहां अपने नए टीवी शो ‘एमटीवी सुपर मॉडल ऑफ द इयर’ में बिजी हैं तो, वहीं अर्जुन कपूर के अपनी आगामी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं।