बॉलीवुड में जितने पॉपुलर स्टार्स होते हैं उतने ही पॉपुलर स्टार्स के बच्चे यानी स्टार किड्स भी होते हैं। चाहे फिर किसी भी फिल्मी सितारे के बच्चों की फिल्मों में एंट्री हो या फिर उनकी कोई पार्टी हो मीडिया में आए दिन यह स्टार किड्स छाए ही रहते हैं। ऐसा ही एक स्टार किड है जिसकी पूरी दुनिया दीवानी है।
तैमूर अली खान ने अपनी क्यूटनेस से लोगों को किया दीवाना
हम बात कर रहे हैं करीना कपूर खान और सैफ अली खान का बेटा तैमूर अली खान की जिसकी क्यूटनेस की पूरी दुनिया ही दीवानी है। तैमूर बहुत ही क्यूट बच्चा है।
इसके अलावा सैफ और करीना का यह नन्हा नवाब अक्सर मीडिया के कैमरों में छाया हर रहता है। लेकिन आज हम तैमूर की बात नहीं कर रहे हैं बल्कि बॉलीवुड का एक ओर स्टार किड है जिसकी क्यूटनेस आजकल सोशल मीडिया पर छार्ई हुई है।
Mallika Sherawat का भतीजा है रनशेर लांबा
हम बात कर रहे हैं रनशेर लांबा की जो बॉलीवुड की हॉट अभिनेत्री Mallika Sherawat के भतीजे हैं। मल्लिका को शुक्रवार को अपने भतीजे रनशेर लांबा के साथ मुंबई में देखा गया था। रनशेर इन नई तस्वीरों में बहुत ही क्यूट नजर आ रहे हैं।
तैमूर से कम नहीं है क्यूटनेस में रनशेर लांबा
रनशेर ने डेनिम की जैकेट पहन रखी है और वह Mallika Sherawat की गोद में काफी मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि यह बच्चा मल्लिका शेरावत के भाई विक्रम लांबा के बेटे हैं।
ऐसे में बुआ मल्लिका शेरावत अपने भतीजे के साथ मीडिया के सामने कुछ इस तरह पोस देती हुई दिख रही हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मल्लिका हाल ही में एक वेब सीरीज में काम कर रही हैं। वह लंबे समय से बॉलीवुड और फिल्मों से दूर हैं।
आज हम आपके लिए रनशेर लांबा की कुछ तस्वीरें लाए हैं जिससे देखकर आप भी उनके दीवाने हो जाएंगे।
https://www.instagram.com/p/BaQIFZQjzsi/?utm_source=ig_embed
https://www.instagram.com/p/BX4SWzXj18R/?utm_source=ig_embed
https://www.instagram.com/p/BZu2jokDX9J/?utm_source=ig_embed