बॉलीवुड से हॉलीवुड तक धूम मचाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा आये दिन सुर्ख़ियों में रहती है और इन दिनों एक बार फिर प्रियंका चोपड़ा खूब चर्चा बटोर रही है। लेकिन इस बार अमेरिकी सिंगर निक जोनस की पत्नी प्रियंका सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही है।
जी हाँ इस बार प्रियंका एक फोटो को लेकर ट्रोल हो रही है। दरअसल प्रियंका की ये तस्वीर बाथटब की है। इस तस्वीर पर सोशल मीडिया यूजर्स काफी तीखे कमैंट्स कर रहे है और प्रियंका चोपड़ा से बेहद अटपटे सवाल भी पूछे जा रहे है।
ये तस्वीर प्रियंका ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है और साथ में कैप्शन भी दिया है। ‘ग्लैम बाथ्स…जी हां प्लीज…जोनास ब्रदर्स वापस आ गए हैं। पहले और बाद के सकर। अब तक का सबसे अच्छा पति निक जोनास।’
ये कैप्शन प्रियंका ने तो दिल से लिखा है पर सोशल मीडिया यूजर्स को ये कैप्शन बेहद अटपटा लगा और इसी को लेकर प्रियंका को ट्रोल किया जा रहा है। आपको बता दें ये तस्वीर के जरीये प्रियंका ने निक जोनास और उनके भाइयों के नए गाने ‘Sucker’ का भी प्रमोशन किया है।
आपको बता दें निक जोनास और उनके दोनों भाइयों ने करीब 6 साल बाद एक साथ कोई गाना बनाया है। इस गाने में जोनस भाइयों के साथ प्रियंका चोपड़ा , उनकी जेठानी यानी जो जोनास की होने वाली पत्नी सोफी टर्नर और केविन जोनस की गर्लफ्रेंड भी है।
Sucker गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गया है। अब तक इस गाने को सोशल मीडिया पर ड़ेढ करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।प्रियंका चोपड़ा की अपीयरेंस भी इस गाने में बेहद पसंद की जा रही है।
आपको बता दें प्रियंका और निक जोनस पहली बार किसी गाने में साथ नजर आ रहे है। इस गाने में तीनों जोनस भाइयों के साथ उनके माता पिता भी है। वहीँ प्रियंका की हालिया रिलीज़ हॉलीवुड फिल्म ‘इसंट इट रोमांटिक ‘भी दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है।