रणवीर सिंह अब बॉलीवुड में सुपरस्टार बन चुके है। एक्टर ने अपनी बॉलीवुड जर्नी की शुरुआत यशराज बैनर से की थी। रणवीर सिंह ने बैंड बाजा बारात से बॉलीवुड में कदम रखा जिसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा है। रणवीर सिंह को इस फिल्म ने रातोंरात स्टार बना दिया। तभी से एक्टर YRF टैलेंट मैनेजमेंट से जुड़े हुए थे। अब एक मीडिया रिपोर्ट की मानें तो दोनों ने अलग होने का फैसला किया है।

रणवीर सिंह बॉलीवुड इंडस्ट्री से नहीं है। एक्टर आउटसाइडर है, बॉलीवुड में काम करने के लिए उन्होंने काफी स्ट्रगल किया है। जिसके बाद एक्टर को यशराज कि फिल्म से लांच किया गया। रणवीर अपनी पहली फिल्म से ही लोगों के दिलों में उतर गए। जिसके बाद एक्टर ने बैक-टू-बैक हिट फिल्में दी है। रणवीर ने यशराज बैनर से अपनी शुरुआत की इसलिए वो YRF टैलेंट मैनेजमेंट स जुड़े रहे। अब एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दोनों ने अलग होने का फैसला किया है। रणवीर और YRF की तरफ पुरी तरह से सहमति के बाद ही ये फैसला लिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक क्लोज सोर्स ने बताया कि “YRF हमेशा रणवीर सिंह के लिए घर रहेगा। आदित्य चोपड़ा ने उन्हें रैंक न्यूकमर के रूप में देखा, जो तब से इस देश के सबसे बड़े सुपरस्टारों में से एक बन गए हैं। वह आज जो आइकन हैं, उन्हें बनने के लिए उन्हें सलाह दी गई है, तैयार किया गया है और उन्हें आकार दिया गया है। इसलिए, दोनों के बीच का रिश्ता हमेशा की तरह मजबूत और कीमती है और रहेगा।”

रिपोर्ट में आगे बताया गया कि दोनों की तरफ से इस फैसलों को सहमति और सौहार्द के साथ ही लिया गया है। आगे बताया गया कि आने वाले समय में किसी अच्छे प्रोजेक्ट पर YRF और रणवीर साथ नजर आएंगे।रणवीर और वाईआरएफ के बीच का रिश्ता हमेशा से ही आपसी सम्मान और स्नेह का रहा है।

वहीं, वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर जल्द ही रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस में दिखाई देंगे। जो इस साल क्रिसमस पर रिलीड होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसके अलावा वो अगले साल मॉम टू बी आलिया भट्ट के साथ फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में भी दिखाई देंगे। फिल्म को करण जौहर ने डायरेक्ट किया है।