सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से पूरी दुनिया को झटका लगा है। हर कोई इस खबर के बाद काफी दुखी हैं। सभी पर इसका असर देखने को मिला। वही ऐसे में सबसे ज़्यादा टूटा हुआ अगर कोई नज़र आया तो वो है शहनाज गिल। वही, अब सारे वेलविशर्स को शहनाज गिल की चिंता है। सिद्धार्थ के निधन के बाद जो भी उनके घर गया, सभी शहनाज को देखकर परेशान हुए। वह सदमे में थीं। सिडनाज के चाहने वालों को भी उनकी चिंता सता रही है।
इस बीच उन्हें लेकर तरह- तरह की खबरें आ रही हैं, जिनसे लोग और भी टेंशन ले रहे हैं। इसी दौरान खबर थी कि सिद्धार्थ के गुजरने के बाद शहनाज ने खाना- पीना छोड़ दिया है और वह ग्लूकोज पर सर्वाइव कर रही हैं। अब इस खबर से जुड़ा एक अपडेट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शहनाज गिल के एक फैन पेज पर उनके डिजाइनर केन फर्न्स से चैट का स्क्रीनशॉट शेयर किया गया है।
इसमें केन से पूछा गया है, लोग कह रहे हैं वो ग्लूकोज पर है, क्या ये सच है? मुझे पता है, आप उनकी अच्छी तरह देखभाल कर रहे हैं पर फिर भी बोलूंगी सना का ध्यान रखना। अगर सना की हेल्थ ठीक है तो कम से कम मेसेज को रिऐक्ट कर देना। इस पर केन ने शहनाज गिल के ग्लूकोज पर होने की बात से इनकार किया है। हालांकि इस पर एक सोशल मीडिया यूजर ने कॉमेंट किया है, जब शुरू के दो दिन शहनाज ने खाना नहीं खाया था तब वह ग्लूकोज पर थीं, लेकिन अब नहीं हैं।
सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद उनके फैंस गहरे सदमे में हैं। वे सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो क्लिप्स वायरल कर रहे हैं। वहीं सभी शहनाज गिल के बारे में जानने के लिए भी परेशान हैं। शहनाज के भाई शहबाज के इंस्टाग्राम पर भी फैंस मेसेज करके शहनाज की हालत के बारे में पूछ रहे हैं। हालांकि शहनाज अभी तक न कही बाहर नज़र आई है और न ही उनकी कोई अपडेट सामने आ पा रही है।