बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की अचानक हुई मौत ने पूरे देश को हिलकर रख दिया था। वही सुशांत सिंह राजपूत की मौत आज तक एक रहस्य ही बनी हुई है। 3 बड़ी जाँच एजेंसियो के इस केस में शामिल होने के बावजूद अभी तक इस केस को कोई क्लोजर नहीं मिल पाया है। लेकिन सुशांत की मौत के 8 महीने बाद उनके फैंस के लिए एक खुशखबरी है। अब सुशांत सिंह राजपूत को खास सम्मान से नवाजा गया है। सुशांत सिंह राजपूत को दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड्स 2021 में क्रिटिक्स बेस्ट एक्टर से सम्मानित किया गया है।
इस बात की जानकारी दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ने खुद सोशल मीडिया पर के जरिए दी है। सुशांत सिंह राजपूत की एक तस्वीर को दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के ऑफिसियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस तस्वीर के साथ बताया गया है कि सुशांत सिंह राजपूत को बेस्ट क्रिटिक्स अभिनेता के तौर पर सम्मानित किया गया है।
उनकी तस्वीर को शेयर करते हुए सुशांत के लिए खास पोस्ट में लिखा गया, ‘इस उपलब्धि के रास्ते पर आपके द्वारा दिखाए गए समर्पण का जश्न मनाया गया है। दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2021 में बेस्ट क्रिटिक्स एक्टर का अवार्ड जीतने के लिए स्वर्गीय सुशांत सिंह राजपूत को बधाई। हम आपको याद करते हैं!’ सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह राजपूत के लिए लिखा ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। एक्टर के फैंस भी उनके पोस्ट को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ की कमेंट करके अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं।