निक्की तंबोली ने अपनी पहचान बिग बॉस सीज़न 14 में एंट्री लेकर बनाई। आपकी जानकारी के लिए बता दे बिग बॉस में एंट्री लेने से पहले निक्की को हिंदी सिनेमा में कोई नहीं जानता था क्योंकि निक्की साउथ इंडस्ट्री की हीरोइन थी। वही बिग बॉस में निक्की टॉप 5 कंटेस्टेंट्स में से एक थी पर शो की विनर नही बन पाई।
बिगबॉस के बाद से ही निक्की ने अपना जलवा लोगों पर बिखेरा हुआ है। उनकी ड्रेस और लुक से लोगों को खूब पसंद किया गया था। हालांकि, रिवीलिंग ड्रेस में जलवा दिखाने वाली निक्की ने अपने लेटेस्ट ट्रेडिशनल लुक्स से सभी को दीवाना बना दिया है। निक्की के बोल्ड और हॉट लुक पर काफी लोग मरते है।
हाल ही में निक्की ने अपने लेटेस्ट ट्रेडिशनल लुक्स से सभी को दीवाना बना दिया है। निक्की ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह दुल्हन के लिबास में दिख रही हैं। दुल्हन के लिबास में नजर आ रही है।बता दें दुल्हन के लिबास में नजर आ रही निक्की किसी शहज़ादी के कम नहीं दिख रही है।
अगर आप सोच रहे है निक्की तंबोली को दूल्हा मिल गया है और निक्की शादी के बंधन में बंधने जा रही है तो ऐसा नहीं है। निक्की ने ब्राइडल लुक एक मैगजीन के फोटोशूट के किया है। एक्ट्रेस ने फोटोस में स्काई ब्लू कलर का लहंगा पहना है।
जिसमें एक्ट्रेस ने अपने लुक को थ्री लेयर नेकलेस, इयररिंग्स, रिंग्स और एक बैंगल से पूरा किया है। ग्लिटरी आईज, न्यूड मेकअप और खुली जुल्फों में वह बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं, फैंस द्वारा उनकी इन फोटोज को खूब पसंद किया जा रहा है।