O Romeo Box Office Collection Day 7: विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी फिल्म ओ रोमियो 13 फरवारी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, रिलीज के बाद वैसे त फिल्म ने धमाकेदार ओपनिंग की थी, जिसे देखकर लग रहा था कि ये बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड्स तोड़ देगी. लेकिन जैसे जैसे दिन बीत रहे है, वैसे वैसे इस फिल्म का प्रदर्शन भी गिरता जा रहा है. सातवे दिन के आंकड़ों ने तो मेकर्स को थोड़ा मायूस कर दिया है, शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की इस गैंगस्टर ड्रामा फिल्म को वैसे तो क्रिटिक्स की ओर से जमकर तारीफें मिलीं थी, लेकिन इसके बावजूद गुरूवार को फिल्म की कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई है.
O Romeo Box Office Collection: ओ रोमियो का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म ओ रोमियो के जरिए करीब 9 साल के लंबे समय के बाद विशाल और शाहिद कपूर की जोड़ी बड़े पर्दे पर वापस लौटी है. इस मूवी को रिव्यू तो अच्छे मिले, लेकिन अफसोस इस बात का है कि जितनी तारीफें हुई, वो बॉक्स ऑफिस पर सातवे दिन नजर नहीं आ पाईं. फिल्म की शुरुआत तो वैसे ठीक-ठाक ही रही, लेकिन अब इसके कलेक्शन में गिरावट दर्ज की जा रही है. तो चलिए एक जानते हैं कि इस फिल्म ने कितनी कमाई की है.
Shahid Kapoor New Movie: सातवे दिन फिल्म ने कितना कमाया?

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, शुरुआती अनुमान बताते हैं कि‘ओ रोमियो’ ने पहले गुरूवार को सिर्फ 3.15 करोड़ का कारोबार किया है. फिल्म ने 8.5 करोड़ के साथ ओपनिंग ली थी और शनिवार को उछाल दिखाते हुए 12.65 करोड़ बटोरे थे. हालांकि, रविवार को भारत-पाकिस्तान मैच के रोमांच के बीच फिल्म की चमक थोड़ी फीकी पड़ गई और यह केवल 10 करोड़ ही जुटा पाई और फिर चौथे दिन इसनें 4.75 करोड़, पांचवे दिन 5.35 करोड़ और छठे दिन 3.50 कोरड़ का करोबार किया. अगर टोटल कलेक्शन की बात करें तो बॉक्स ऑफिस पर अब तक इसका कलेक्शन 47.15 करोड़ से ज्यादा का हो चुका है.
O Romeo Box Office Collection Day 7: ओ रोमियो को मिलने वाली है नई चुनौती

बताते चलें कि ‘ओ रोमियो’ की स्टार कास्ट काफी तगड़ी है. जिसका फायदा फिल्म को शुरूआती दिनों में मिला है, लेकिन सोमवार के बाद से मेकर्स की ये स्टार कास्ट वाली प्लानिंग फेल होती दिखाई दी है. शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी के अलावा इस फिल्म में विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया, अविनाश तिवारी और दिशा पटानी जैसे सितारे भी अहम भूमिकाओं में हैं.
वहीं फरीदा जलाल और नाना पाटेकर जैसे लेजेंड कालाकार भी फिल्म में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरते दिखाई दिए हैं. हालांकि बॉक्स ऑफिस पर आने वाले समय में सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘दो दिवाने सहर में’ भी सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. ऐसे में ये देखना बेहद दिलचस्प होगा कि क्या इस फिल्म के रिलीज होने के बाद ओ रोमियो के बॉक्स ऑफिस पर और गिरावट देखने को मिलेगी या नहीं.
















