गर्मियों में Face को ठंडक और निखार देंगे ये Face Mask Tips, यहां देखें इसे बनाने का तरीका

Face Mask For Summer

Face Mask For Summer: गर्मी आते ही हमारा फेस कई तरह की समस्याओं का सामना करता है। गर्मियों के मौसम में तेज धूप, पसीना और धूल-मिट्टी हमारी त्वचा को बेजान और ऑयली बना देते हैं। ऐसे में स्किन को ठंडक, साफ-सफाई और नेचुरल ग्लो देने के लिए एक ऐसे फेस मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए, जो आपके फेस को खूबसूरत बनाएगा। आज हम आपको समर स्पेशल फेस मास्क बनाने के टिप्स बताएंगे। आइए जानते हैं, इस फेस मास्क को बनाने का तरीका क्या है।

Face Mask For Summer: फेस मास्क बनाने का तरीका

  • मुल्तानी मिट्टी
  • गुलाब जल
  • पानी

फेस मास्क कैसे बनाएं और लगाएं?

  • सबसे पहले आप एक कटोरी में 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें, फिर इसमें गुलाब जल मिलाएं।
  • इसे अच्छी तरह मिक्स कर लें, जिसके बाद आपका समर फेस मास्क तैयार है।
  • इसे आप चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के लिए रहने दें। अब इसे आप ठंडे पानी से वॉश कर लें।

मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल फेस मास्क के फायदे

  • मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल का मिश्रण त्वचा को बिना रूखा किए गहराई से साफ करता है. ये चेहरे की गंदगी और एक्स्ट्रा ऑयल को हटाकर स्किन को फ्रेश बनाता है।
  • ये फेस मास्क त्वचा की रंगत को निखारने में मदद करता है और दाग-धब्बों को कम करके चेहरे को नेचुरल ग्लो देता है।
  • मुल्तानी मिट्टी एक्स्ट्रा ऑयल को सोखती है, जिससे त्वचा पर चिपचिपापन और ऑयली शाइन कम हो जाती है और स्किन सुंदर दिखती है।
  • मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल दोनों में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो मुहांसों को कम करने और नए पिंपल्स आने से रोकने में मदद करते हैं।

Also Read: काजल फैलने की समस्या से हैं परेशान? आजमाएं ये जादुई Trick, सस्ता Product भी देगा Branded Look

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।