Mulank 1 Compatibility Number: अंकज्योतिष के अनुसार, मूलांक 1 का स्वामी ‘सूर्य’ है। इसलिए जिस तरह सौरमंडल में सूर्य ऊर्जावान होता है, उसी तरह मूलांक 1 वाले व्यक्ति नेतृत्व, आत्मविश्वास और स्वाभिमान से भरे होते हैं। जब बात Numerology and Relationship की आती है, तो मूलांक 1 वालों का स्वभाव काफी डोमिनेटिंग हो सकता है।
मूलांक 1 का प्रेम और विवाह में व्यक्तित्व

मूलांक 1 वाले लोग रिश्तों में बहुत वफादार होते हैं। Mulank 1 Personality Traits in Love Life की बात करें तो प्रेम जीवन में ये लोग बहुत ही उत्साही होते हैं। इन्हें घुमा-फिराकर बात करना पसंद नहीं होता। यदि ये किसी से प्रेम करते हैं, तो पूरी शिद्दत से निभाते हैं, लेकिन ये चाहते हैं कि इनका पार्टनर इनका सम्मान करे।
Mulank 1 Personality Traits in Marriage के मामले में ये एक मजबूत स्तंभ की तरह होते हैं। ये अपने परिवार की हर जरूरत का ख्याल रखते हैं, हालांकि कभी-कभी इनका ‘डोमिनेटिंग’ स्वभाव पार्टनर के साथ छोटे-मोटे विवाद का कारण बन सकता है।
Mulank 1 Compatibility Number: किन 2 मूलांकों के साथ बेस्ट होती है इनकी जोड़ी?

अंकज्योतिष में हर अंक की एनर्जी अलग होती है। आइए देखें मूलांक 1 की अन्य अंकों के साथ कैसी जोड़ी होती है-
1. मूलांक 1 और 2 की जोड़ी
यह सूर्य और चंद्रमा का मिलन है। Mulank 1 Compatibility With Mulank 2 को अंकज्योतिष में बहुत ही संतुलित माना जाता है। जहां मूलांक 1 साहसी और नेतृत्व करने वाला है, वहीं मूलांक 2 संवेदनशील और शांतिप्रिय है। ये दोनों एक-दूसरे का सहारा बनते हैं।
2. मूलांक 1 और 9 की जोड़ी
मूलांक 9 का स्वामी मंगल है। Mulank 1 Compatibility With Mulank 9 एक ऊर्जावान और शक्तिशाली मेल है। ये दोनों ही अंक साहसी और महत्वाकांक्षी होते हैं। यदि ये अपने अहंकार को बीच में न आने दें, तो यह जोड़ी किसी से कम नहीं।























