कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पार्टी शसित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ कोरोना वायरस के हालात और महामारी से निपटने के लिए किए गए प्रयासों पर आज (बुधवार) चर्चा करेंगी। सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोनिया कल सुबह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्रियों से बातचीत करेंगी।
भीड़ उमड़ने के कारण मुंबई में सभी गैर जरूरी दुकानों को बंद का आदेश
कांग्रेस अध्यक्ष विभन्न स्थानों में फंसे प्रवासी मजदूरों और प्रवासी कामगारों के मुद्दों और उन्हें वापस लाने के लिए राज्यों द्वारा किए गए उपायों पर भी चर्चा करेंगी। गौरतलब है कि सोनिया गांधी ने सोमवार को कहा था कि कांग्रेस की राज्य इकाइयां अपने गृह राज्य जाने के इच्छुक प्रवासी कामगारों की रेल यात्रा का किराया देंगी।