Hockey : भारतीय महिला हॉकी टीम दक्षिण अफ्रीका को 6-3 से हराकर हॉकी फाइव्स विश्व कप के फाइनल में पहुंची

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

Hockey : भारतीय महिला हॉकी टीम दक्षिण अफ्रीका को 6-3 से हराकर हॉकी फाइव्स विश्व कप के फाइनल में पहुंची

भारतीय महिला टीम ने यहां दक्षिण अफ्रीका पर 6-3 की रोमांचक जीत दर्ज करते हुए एफआईएच Hockey फाइव्स महिला विश्व कप के फाइनल में प्रवेश किया।

HIGHLIGHTS

  • भारतीय महिला टीम एफआईएच Hockey फाइव्स महिला विश्व कप के फाइनल में पहुंची
  • फाइनल में भारत का सामना नीदरलैंड से होगा
  • सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 6-3 से हराया

fih hockey 5s womens world cup large 1227 150 1 e1706341179329

फाइनल में रविवार को भारत का सामना नीदरलैंड से होगा। अक्षता अबासो ढेकाले (सातवें मिनट), मारियाना कुजूर (11वें), मुमताज खान (21वें), रुतुजा दादासो पिसल (23वें), ज्योति छत्री (25वें) और अजीमा कुजूर (26वें) ने शुक्रवार रात हुए सेमीफाइनल मुकाबले में भारत के लिए गोल दागे। दक्षिण अफ्रीका के लिए टेशॉन डी ला रे (पांचवें), कप्तान टोनी मार्क्स (आठवें) और डिर्की चेम्बरलेन (29वें) ने गोल किये।
दक्षिण अफ्रीका ने पहले हाफ में काफी डिफेंसिव शुरूआत की लेकिन गोल करने का पहला मौका भी उसे ही मिला। लेकिन भारतीय गोलकीपर रजनी इतिमारपू काफी सतर्क थी। लेकिन दक्षिण अफ्रीका की डी ला रे के करीबी रिवर्स शार्ट से टीम ने शुरूआत में बढ़त बना ली। लेकिन यह ज्यादा देर नहीं रह सकी और अक्षता दक्षिण अफ्रीका की गोलकीपर ग्रेस कोचराने को छकाते हुए ताकतवर शॉट से भारत को 1-1 की बराबरी पर कर दिया। कप्तान टोनी ने गोल कर दक्षिण अफ्रीका को फिर बढ़त दिला दी लेकिन मारियाना के गोल से भारत फिर बराबरी पर था। दूसरे हाफ में दक्षिण अफ्रीका ने तेज शुरूआत की जिससे भारतीय गोलकीपर फिर से काफी सतर्क हो गयीं। मुमताज के गोल से भारत ने पहली बार मैच में बढ़त बनायी। फिर रूतुजा ने शानदार फॉर्म जारी रखते हुए गोल किया।
दक्षिण अफ्रीका की कोशिशें जारी रहीं लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। खेल खत्म होने में पांच मिनट बचे थे कि ज्योति ने दक्षिण अफ्रीकी गोलकीपर को कोई मौका नहीं देते हुए गोल कर दिया। अजीमा ने गोल कर स्कोर 6-2 किया। हूटर से एक मिनट पहले दक्षिण अफ्रीका के लिए चेम्बरलेन ने सांत्वना गोल दागा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 + 7 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।