बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री Deepika Padukone और रणवीर सिंह की शादी का सेलिब्रेशन अब समाप्त हो चुका है। दीपिका ने शादी के तुरंत बाद अपने पहले इंटरव्यू में रणवीर और अपने वेडिंग लुक और भविष्य प्लानों के बारे में खुलकर बात की है। इसके साथ ही दीपिका ने बताया कि वह रणवीर के बारे में क्या सोचती हैं।
बहुत शांत स्वभाव के हैं रणवीर
https://www.instagram.com/p/Bqum9mKgab9/?utm_source=ig_embed
Deepika Padukone ने हाल ही में शादी के बाद जीक्यू मैग्जीन को इंटरव्यू दिया है उसमें उन्होंने बताया, रणवीर सिंह अपनी एनर्जी और चंचलता के लिए जाने जाते हैं। हालांकि, रणवीर का एक और शख्सियत है। उनका एक पहलू काफी शांत स्वभाव भी है। दीपिका से जब पति रणवीर के स्वभाव के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा,वह संवेदनशील और काफी इमोशनल है।
दीपिका ने आगे कहा कि, रणवीर का आईक्यू बहुत अच्छा है। लेकिन, कभी-कभी रणवीर बच्चों जैसे बन जाते हैं। दीपिका ने आगे कहा कि, इसका यह मतलब नहीं कि उनमें हमेशा नजर आने वाली चंचलता, ऊर्जा उनके व्यक्तित्व का हिस्सा नहीं है। हालांकि, उनका शांत स्वभाव भी उनके व्यक्तित्व का एक अन्य पहलू है।
ऐसे हैं Deepika Padukone के फ्यूचर प्लान
Deepika Padukone से जब उनके फ्यूचर प्लान के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि, मेरे लिए आने वाला साल काफी चुनौतीपूर्ण होने वाला है। दीपिका अब मेघना गुलजार की अगली फिल्म में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह एक एसिड विक्टिम का रोल निभाएंगी।
https://www.instagram.com/p/Bq6lhfKgwD-/?utm_source=ig_embed
दीपिका पादुकोण ने कहा कि, मैंने शादी से पहले ही इस फिल्म के लिए काम करना शुरू कर दिया है। इस साल मैं एक्ट्रेस के अलावा बतौर प्रोड्यूसर भी काम कर रही हैं। इसके अलावा अब मेरे ऊपर घर की जिम्मेदारी भी है।
फिल्म सिंबा का ट्रेलर हुआ रिलीज
रणवीर सिंह के बारे में बात करें तो उनकी आने वाली फिल्म सिंबा का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म में रणवीर के साथ सारा अली खान नजर आएंगी। रणवीर ने बताया कि फिल्म सिंबा पर पत्नी दीपिका का कैसा रिएक्शन था।
रणवीर सिंह ने बताया, मेरे बर्थडे पर रोहित सर ने उसे कुछ सीन दिखाए थे लेकिन वो ज्यादा रिएक्ट नहीं करती है। लाइफ में कभी भी, किसी भी चीज पर उसका रिएक्शन नहीं आता है। लेकिन स्क्रीन ऑफ होने पर उसने मेरी ओर देखकर बोला कि हॉट लग रहा है!