बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री Priyanka Chopra को काफी इंतजार के बाद आखिकार हमसफर मिल ही गया है। और कुछ वक्त पहले ही उन्होंने हॉलीवुड सिंगर निक जोनस के साथ सगाई भी कर ली है। हाल ही में खबरें यह भी आ रही हैं कि वह इस साल के अंत तक शादी भी कर लेंगी।
https://www.instagram.com/p/BleexDMlz5t/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control
हॉलीवुड में Priyanka Chopra का कद इन दिनों इतना बढ गया है कि वह अब इंटरनेशनल स्टार बन चुकी हैं। लेकिन उनके होने वाले पति निक जोनस उनसे भी बड़े स्टार हैं। भले ही भारत के लोग निक जोनस को उतना नहीं जानते हो लेकिन निक हॉलीवुड में काफी बड़े स्टार हैं।
केवल इतना ही नहीं निक जोनस Priyanka Chopra को नेट वर्थ से लेकर फैन फॉलोइंग तक हर एक मामले में प्रियंका को मात देते हैं। वहीं हर जगह प्रियंका और उनके अमेरिकी ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस के ही चर्च हो रहे हैं। प्रियंका की होने वाली शादी की खबर इसलिए भी सुर्खियों में हैं क्योंकि निक उनसे पूरे 11 साल छोटे हैं।
ऐसे में दोनों का शादी करना सबके लिए चर्चा का विषय बन गया है। लेकिन भले ही Priyanka Chopra निक से उम्र में बड़ी हो मगर कमाई के मामले में वो निक से बहुत पीछे हैं। निक हॉलीवुड के जाने-माने सिंगर होने के साथ-साथ, साल 2016 में वो फोर्ब्स पत्रिका की 30 अंडर 30 में भी अपना स्थान हासिल कर चुके हैं।
बात दें निक इस वक्त 25 साल के हैं। वैसे प्रियंका को फोर्ब्स पत्रिका में दुनिया की सबसे शक्तिशाली महिला में 97वां स्थान प्राप्त हुआ था।
इतनी है निक जोनस की कमाई
हॉलीवुड के मशहूर सिंगर,एक्टर निक की कुल कमाई 25 मिलियन डॉलर यानि 171 करोड़ है। वहीं, अब Priyanka Chopra इंटरनेशनल स्टार के तौर पर पहचानी जाती हैं। उनकी नेट वर्थ 10 मिलियन डॉलर यानि 64 करोड़ के लगभग है। प्रियंका को 2016 और 2017 दोनों में 8 वीं सबसे ज्यादा मंहगी एक्ट्रेस के तौर पर फोर्ब्स पत्रिका ने चुना था।
https://www.instagram.com/p/BknvQVjlAFQ/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control
निक ने लगभग साल भर पहले ही अपने एक इंटरव्यू में इस बात की पुष्टि की थी कि वे Priyanka Chopra से उनके को-स्टार रहे ग्राहम रोजर के जरिए मिले थे।
https://www.instagram.com/p/BklC8NYFDBQ/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control
इस एक साल में Priyanka Chopra और निक जोनस को कई मौकों पर साथ देखा गया है। यह भी कहा जा रहा है कि पिछले साल सिंगल एल्बम ‘एक्सॉटिक’ लॉन्च करने में निक ने प्रियंका की खूब मदद की थी।
https://www.instagram.com/p/Bk2-grmF302/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control