ये मामला दक्षिण अफ्रीका के पूर्वी शहर डरबन के पास का है जहां एक पुरुष छात्रावास में घुसे बंदूकधारियों ने 8 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी और 2 अन्य को घायल कर दिया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि उमलाजी बस्ती में शनिवार तड़के हुई गोलीबारी में 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठवें व्यक्ति ने रविवार को दम तोड़ दिया।
उन्होंने बताया कि घटना में घायल हुए दो अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।